फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   family person protest on woman death in front of private hospital

मौत के बाद शव नहीं देने पर परिजनों ने अस्पताल के बाहर किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
family person protest on woman death in front of private hospital
अस्पताल में महिला की मौत और बाद में उसे कोरोना पॉजिटिव बताकर शव न देने को लेकर मृतका के परिजनों ने हार्टकेयर अस्पताल के बाहर हंगामा किया। अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को यह कहकर शव नहीं दिया कि महिला कोरोना पॉजिटिव है और नियमानुसार उसका शव नहीं दिया जा सकता। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल की लापरवाही के चलते महिला की मौत हुई है। यदि महिला पॉजिटिव थी तो उन्हें पहले क्यों नहीं बताया गया। मृत्यु के बाद क्यों बताया जा रहा है। इसे लेकर महिला के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल में हंगामे की सूचना पर थाना यमुनानगर प्रभारी, रामपुरा चौकी इंचार्ज सहित पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत किया।
विज्ञापन

जयधर निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी 47 वर्षीय बहन को सांस लेने व हृदय संबंधी दिक्कत थी। वे उसे ईएसआई अस्पताल ले गए। यहां से चिकित्सकों ने उन्हें लालद्वारा स्थित हार्ट केयर सेंटर अस्पताल रेफर कर दिया। महिला ने बताया कि शुक्रवार को जब उनकी बहन को अस्पताल में भर्ती किया गया तो वह ठीक थी और सभी से बातचीत कर रही थी। भर्ती करने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने परिवार के लोगों को उसकी बहन से मिलने भी दिया। महिला ने बताया कि शाम चार बजे प्रबंधन की ओर से कहा गया कि उसकी बहन की मौत हो गई है। जब उन्होंने शव सुपुर्द करने को कहा तो प्रबंधन ने इंकार कर दिया और कहा कि मरीज कोरोना पॉजिटिव थी। जिस कारण नियमानुसार मृतका का शव नहीं दिया जा सकता। शव न देने की बात को लेकर परिजनों अस्पताल के बाहर हंगामा कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह, रामपुरा चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने हंगामा करते परिजनों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

बॉक्स
परिजनों ने यह दिया तर्क
महिला के परिजनों ने बताया कि महिला को हृदय संबंधी तकलीफ और सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जिसके चलते उसे शुक्रवार को यहां भर्ती करवाया गया। परिजनों ने बताया कि भर्ती के दौरान चिकित्सकों ने मरीज से उन्हें मिलने भी दिया। वे सभी उससे बात कर रहे थे। इस दौरान प्रबंधन ने उन्हें नहीं रोका कि महिला पॉजिटिव है। शाम को उसकी मौत हो गई। जिसके बाद उसे पॉजिटिव बताकर शव देने से मना कर दिया। परिजनों ने कहा कि यदि मृतका कोरोना संक्रमित थी, तो परिवार वालों को उनसे क्यों मिल दिया गया। उन्हें पहले की ही क्यों नहीं बताया गया, कि महिला संक्रमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल की ओर से कोई लापवाही नहीं बरती गई है। महिला कोरोना पॉजिटिव थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोरोना संक्रमण से मौत के बाद शव परिजनों को नहीं दिया जाता है। कोविड गाइडलाइन अनुसार संस्कार किया जाता है। संक्रमित होने के कारण शव नहीं दिया गया है।

डॉ. विजय दहिया, सिविल सर्जन, यमुनानगर।
वर्जन
हंगामे की सूचना पर वे पुलिस के साथ पहुंचे थे। परिजनों का आरोप था कि मामले में महिला पॉजिटिव नहीं है। लेकिन कोविड नोडल अधिकारी ने महिला को पॉजिटिव बताया है। परिजनों को समझाकर शांत कर दिया गया है।
सुखबीर सिंह, प्रभारी, थाना यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed