फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Family members create ruckus over death of mother and child, allege negligence in treatment

Yamuna Nagar News: जच्चा-बच्चा की मौत पर परिजनों का हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप

Sat, 25 Oct 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 25 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Family members create ruckus over death of mother and child, allege negligence in treatment
मृतक बच्चे को दिखाती मृतका कोमल की बहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के ईशान अस्पताल में वीरवार देर रात डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक घंटे तक हंगामा किया।
हंगामे की सूचना पर पहुंचे डीएसपी राजीव मिगलानी ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। बाद में पुलिस ने जच्चा-बच्चा के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जगाधरी के अशोक विहार निवासी अनूप ने बताया कि पत्नी कोमल (32) को प्रसव पीड़ा होने पर वीरवार देर रात जगाधरी के ईशान अस्पताल लेकर आए थे। डॉक्टर ने सामान्य डिलीवरी का आश्वासन दिया, पर कुछ देर बाद डॉक्टर ने बताया कि मां व बच्चे दोनों की हालत गंभीर है। इसके बाद मौत की सूचना दे दी। उनका आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने इलाज में लापरवाही बरती और समय रहते सिजेरियन ऑपरेशन नहीं किया। अगर समय पर ऑपरेशन होता तो जच्चा-बच्चा दोनों की जान बच सकती थी। रविंद्र ने बताया कि डिलीवरी के नौ माह पूरे होने के बाद वीरवार शाम करीब छह बजे भाभी को अस्पताल में दाखिल कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड किया था। इसमें जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ पाए गए, पर भाभी को सुबह करीब साढ़े तीन बजे उल्टियां हुईं। उन्होंने इस बात की जानकारी नर्सिंग स्टाफ को दी पर उन्होंने जांच नहीं की।

इसके बाद वे सुबह चार बजे भाभी को डिलीवरी के लिए गए। कुछ देर में डॉक्टर ने बाहर आकर कहा कि वह बच्चा नहीं बचा पाए। उन्होंने डॉक्टर से कहा कि बच्चे की मां को बचा लीजिए। नर्सिंग स्टाफ काफी देर तक कहता रहा कि बच्चे की मां ठीक है पर थोड़ी देर बाद उन्होंने भाभी की मौत की सूचना दी।

मृतक बच्चे को दिखाती मृतका कोमल की बहन। संवाद

मृतक बच्चे को दिखाती मृतका कोमल की बहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed