{"_id":"66a6bea287b36523a30ecb44","slug":"family-attacked-in-land-dispute-three-injured-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-122817-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जमीन विवाद में परिवार पर हमला, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जमीन विवाद में परिवार पर हमला, तीन घायल
Mon, 29 Jul 2024 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 29 Jul 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अकालगढ़ गांव में जमीन को लेकर हुए विवाद के चलते कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। इससे परिवार के तीन लोग घायल हो गए। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने 14 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में अकालगढ़ निवासी शौकीन अली ने बताया कि उसके परिवार का गांव के ही यामीन व शब्बीर के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते उसका कुछ दिन पहले आरोपियों के साथ झगड़ा हो गया था। जिसके बाद कुछ लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया। इसके बाद से आरोपी उसके परिवार से रंजिश रखे हुए थे। उसने बताया कि शनिवार रात को वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर पर था।
इस दौरान गांव के ही यामीन, शब्बीर, आसिफ, सोहेल, उवेश, सादिक, नदीम, महबूब, अरशद, अकबर, इसलाफ, मोमीन, माजिद, सद्दाम आदि घर में घुस गए। आरोपियों ने आते ही उन पर हमला कर दिया और घर में तोड़फोड़ की। आरोपियों ने परिवार के सदस्यों को पीटकर घायल कर दिया। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।