फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Families suffering from animal attacks and accidents will get financial help.

Yamuna Nagar News: पशुओं के हमले व हादसों के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद

Thu, 29 Jan 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 29 Jan 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Families suffering from animal attacks and accidents will get financial help.
यमुनानगर। प्रदेश सरकार की सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी महत्वाकांक्षी योजना दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना-2 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला सचिवालय में जिला स्तरीय समिति की बैठक अतिरिक्त उपायुक्त नवीन कुमार आहूजा की देखरेख में हुई।
विज्ञापन

बैठक में योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों, पात्रता शर्तों और दावों के निपटान की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त नवीन कुमार आहूजा ने बताया कि इस योजना के तहत आवारा पशुओं जैसे गाय, सांड, बैल, भैंस, नीलगाय और कुत्तों के हमले या उनसे हुई दुर्घटनाओं में मृत्यु, चोट अथवा दिव्यांगता की स्थिति में प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना के अंतर्गत मृत्यु अथवा 70 प्रतिशत या उससे अधिक स्थायी पूर्ण दिव्यांगता होने पर पात्र परिवार को अधिकतम पांच लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 70 प्रतिशत से कम आंशिक दिव्यांगता के मामलों में दिव्यांगता के प्रतिशत के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा, जो कर्मचारी मुआवजा अधिनियम, 1923 के प्रावधानों के अनुरूप होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed