फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Families of guest teachers arrived to give letters written by blood to the minister

Haryana: मंत्री को खून से लिखे पत्र देने पहुंचे गेस्ट टीचर्स के परिवार, ये थी मांग

Sun, 14 May 2023 03:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 14 May 2023 03:58 PM IST
सार

गेस्ट टीचर्स के परिजनों ने पैन से लिखा ज्ञापन सौंपा। जिन गेस्ट टीचर्स की मौत हो चुकी है, उनके परिवार को 58 वर्ष की सर्विस तक वेतन देने की मांग की है।

विज्ञापन
Families of guest teachers arrived to give letters written by blood to the minister
मंत्री को खून से लिखे पत्र देने पहुंचे परिवार - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में गेस्ट टीचर्स की मौत के बाद सर्विस के 58 वर्ष तक वेतन देने की मांग को लेकर छह परिवारों के लोग रविवार को स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल को अपने खून से लिख मांग पत्र देने पहुंचे। इनमें रोहतक, पलवल व फरीदाबाद से एक-एक व कैथल के तीन परिवारों में गेस्ट टीचर्स की विधवाओं ने जगाधरी के महाराजा अग्रसेन चौक पर अपने खून से मुख्यमंत्री के नाम लिखे मांग पत्र मीडिया को दिखाए।

विज्ञापन


इसके बाद वह स्कूल शिक्षा मंत्री को देने चल दिए, पर उन्हें मंत्री आवास से पहले पुलिस ने एक पार्क पर रोक लिया। जहां ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने उनसे बात की। बताया कि मंत्री अभी आवास पर नहीं है, तब परिवारों ने उनके आने तक आवास पर इंतजार करने की बात कही।
विज्ञापन


इस पर परिवार के लोगों को मंत्री आवास पर ले जाया गया। जहां स्कूल शिक्षा मंत्री के आने पर परिवार के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम खून लिखे पत्र दिखाए। साथ ही छह गेस्ट टीचर्स की विधवाओं ने संयुक्त रूप से पैन से लिखा ज्ञापन मंत्री को सौंपा। मंत्री ने मांग पत्र पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पहुंचे खून से लिखे पत्र लेकर...
कैथल के गांव गुलियाना निवासी सुदेश के पति की वर्ष 2020 में मौत हो गई थी। कैथल के ही गांव खेड़ी सिंबल वाली निवासी सुदेश के पति की वर्ष 2015, कैथल के चंदाना निवासी सुमित्रा के पति की वर्ष 2022, रोहतक के किलोई निवासी सरोज के पति की वर्ष 2022, पलवल के बहिन निवासी सपना कुमारी के पति की वर्ष 2022, और फरीदाबाद निवासी रजिया के पति की वर्ष 2020 में मौत हो चुकी है।

सुदेश, सुमित्रा, सरोज, सुदेश, रजिया, सपना ने बताया कि उनके पति वर्ष 2005, 2006 से गेस्ट टीचर्स के तौर पर जेबीटी, टीजीटी, पीजीटी पदों पर कार्यरत रहे। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2019 में एक्ट बनाकर उनकी नौकरी को पक्का कर दिया था।


परंतु इसके बाद उनके पतियों की मौत हो गई। ऐसे में उनके परिवारों का गुजर बसर मुश्किल हो गया। बच्चों के लालन पालन के लिए मजबूरी में उन्हें मजदूरी करनी पड़ रही है। इसलिए मांग है कि पतियों की 58 वर्ष की सर्विस तक परिवारों को उनका वेतन दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed