{"_id":"6a246c4147577ebe8c0c0437","slug":"falcon-defeated-the-warriors-team-by-97-runs-in-the-opening-match-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-157300-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: उद्घाटन मैच में फाल्कन ने वॉरियर्स की टीम को 97 रन से किया पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: उद्घाटन मैच में फाल्कन ने वॉरियर्स की टीम को 97 रन से किया पराजित
Sun, 07 Jun 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
शॉट लगाने के लिए तैयार बल्लेबाज व क्षेत्ररक्षण में तैनात खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। सेंट थॉमस स्कूल में चल रहे तीसरे समर क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को तीसरा दिन रहा। तीसरे दिन कुल तीन मैच खेले गए। पहला मैच फाल्कन और वॉरियर्स टीम के बीच खेला गया। पहले मैच में फाल्कन ने 97 रन से जीत दर्ज की।
दूसरा मैच टाइटंस और फाइटर इलेवन टीम के बीच खेला गया। दूसरे मैच में टाइटंस टीम 69 रन से जीती। तीसरा मैच फाल्कन और एसटीएस चैलेंजर्स में खेला गया। इसमें फाल्कन ने आठ विकेट से मैच जीत लिया। इस टूर्नामेंट विभिन्न स्कूलों की कुल 11 टीमें खेल रही हैं। इस टूर्नामेंट के सभी मैच टी-20 प्रारूप हैं।
पहले मैच के लिए फाल्कन और वॉरियर्स टीम मैदान में उतरीं। पहली इंनिंग में खेलते हुए फाल्कन टीम ने धुआंधार बल्लेबाजी की। फाल्कन के बल्लेबाजों ने वॉरियर्स टीम के गेंदबाजों की खूब धुलाई की और 11.9 की औसत से 238 का रन विशाल लक्ष्य प्रतिद्वंदी टीम को दिया। वॉरियर्स की टीम 141 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
दूसरा मैच दूसरा मैच टाइटंस और फाइटर इलेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइटंस के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया और अपनी टीम के लिए 132 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर दिया। लक्ष्य का पिछा करने उतरी फाइटर इलेवन के खिलाड़ी ज्यादा देर क्रीज पर टिक न सके और जल्दी-जल्दी टाइटंस के गेंदबाजों का शिकार होते हुए। फाइटर इलेवन की टीम महज 63 रन पर ढेर हो गई और टाइटंस ने 69 रन से मैच जीत लिया।
तीसरा मैच फाल्कन और एसटीएस चैलेंजर्स के बीच खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए एसटीएस चैलेंजर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 134 रन बनाकर फाल्कन को 135 रन का लक्ष्य दिया। फाल्कन ने छह ओवर शेष रहते हुए मात्र दो विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। फाल्कन ने आठ विकेट से मैच जीत लिया। इस टूर्नामेंट का समापन सोमवार को होगा।
टूर्नामेंट में यह टीमें ले रही हैं भाग
इस तीसरे समर क्रिकेट टूर्नामेंट में डेंजर डेविल्स, फाल्कन, टाइटंस, एसटीएस स्ट्राइकर्स, द हंटर्स निंजाज, एसटीएस चैलेंजर्स, हरियाणा हंटर्स, वॉरियर्स, मेवरिक्स 2.0 और फाइटर इलेवन कुल 11 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें करीब 170 खिलाड़ी शामिल हैं। टीमों को अलग-अलग पूल में बांटा गया है और लीग मैच करवाए जा रहे हैं।