{"_id":"68d6e5e256495dca1607640c","slug":"fake-jewellery-was-handed-over-to-a-woman-in-the-name-of-giving-her-a-new-design-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-144481-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महिला को नया डिजाइन देने के नाम पर थमाए नकली गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महिला को नया डिजाइन देने के नाम पर थमाए नकली गहने
Sat, 27 Sep 2025 09:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। थाना फर्कपुर क्षेत्र की नंदा कॉलोनी में आरोपी ने सोने-चांदी के गहने बदलकर महिला को नकली थमा दिए। महिला ने जब अपने गहने वापस मांगने पर आरोपी ने झूठे केस में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के सास-ससुर ने भी महिला को धमकाया। इन आरोपों में मिली शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस जांच शुरू कर दी।
शिकायत में नंदा कॉलोनी निवासी जहीदा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गांव शाहजहांपुर निवासी जुल्फाम ससौली में रहता है। वह करीब छह-सात माह से उसके घर पर सोने के जेवरात बेचने व उनको ठीक करने के लिए आता-जाता था।
एक दिन जुल्फाम उनके घर पर आया। उसे एक ग्राम सोने की नाक की लौंग, एक ग्राम सोने के छोटे कोके और 10 ग्राम पुरानी चांदी दी। जुल्फाम ने उन जेवरों को नए डिजाइन में बदलने का वादा करके ले गया। उसने कहा था कि वह इनको नया बनाकर 15 दिन में वापस कर देगा। समय पूरा होने पर जुल्फाम जेवर वापस लेकर नहीं आया तो उससे संपर्क किया। फोन पर जुल्फाम ने कहा कि वह एक दो दिन में जेवरात लेकर आ जाएगा। इसके बाद जुल्फाम सभी जेवर देकर चला गया।
विज्ञापन
जब शक हुआ तो उसने अपने जेवर की जांच कराई। इसमें वह नकली मिले। जुल्फाम को घर बुलाकर उससे अपने जेवर वापस मांगे तो उसने देने से मना कर दिया। साथ ही जुल्फाम ने उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। जुल्फाम के सास-ससुर से इस बारे बात की तो उन्होंने भी उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। तब पुलिस को शिकायत दी।