{"_id":"67be0e28e743f10a8a001479","slug":"fair-will-be-held-in-pataleshwar-mahadev-temple-from-today-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-133704-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पातालेश्वर महादेव मंदिर में आज से लगेगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पातालेश्वर महादेव मंदिर में आज से लगेगा मेला
Wed, 26 Feb 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जगाधरी। जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर बूड़िया क्षेत्र के गांव दयालगढ़ में स्थित पौराणिक स्वयं-भू शिवलिंग स्थापित पातालेश्वर महादेव मंदिर लोक आस्था का बड़ा केंद्र है। वैदिक काल का यह मंदिर स्वयं में कई रहस्य व कथाएं समेटे हुए है।
सिद्धपीठ श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर में श्री पातालेश्वर महादेव शिवलिंग रूप में विराजमान है। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 26 व 27 फरवरी को मेला लगेगा। ट्रस्ट प्रधान डॉ. जनार्दन शर्मा ने बताया कि कि 26 फरवरी को सुबह पांच बजे कलश पूजन होगा। उसके बाद जलाभिषेक शुरू होगा। वहीं 27 फरवरी श्री हरि ओम मंडली के सदस्य भगवान शिव का गुणगान करेंगे। दोपहर एक बजे भंडारा लगाया जाएगा। ट्रस्ट के डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि मंदिर को फूलों व रंगीन लाइटों से सजाया गया है। कार्यक्रम को लेकर सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है। भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस के साथ स्वयंसेवक भी तैनात रहेंगे। संवाद