फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Factory worker died due to collision with dumper

Yamuna Nagar News: डंपर की टक्कर से फैक्ट्री कर्मी की गई जान

Sun, 20 Oct 2024 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 20 Oct 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Factory worker died due to collision with dumper
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सड़क हादसे थमने का नाम नहीं रहे हैं। शुक्रवार देर रात डंपर की टक्कर से बाइक सवार फैक्ट्री कर्मचारी की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने साथी कर्मचारी की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में यूपी के देवरिया निवासी चंदन कुमार कुशवाह ने बताया कि वह यमुनानगर की एक फैक्ट्री में काम करता है। वहीं पर सुपरवाइजर आशीष निवासी बेगूसराय बिहार भी काम करता था और वर्तमान में वह जम्मू काॅलोनी यमुनानगर में रह रहा था। शुक्रवार रात को छुट्टी होने के बाद आशीष बाइक से घर लौटने लगा।
विज्ञापन

दामला टोल प्लाजा पर सामने से आ रहे डंपर ने आशीष की बाइक को टक्कर मार दी। साथियों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को भी दे दी। मृतक के परिजन भी शनिवार को नागरिक अस्पताल में पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाज लोगों की अमानवीय चेहरा भी सामने आया। मृतक आशीष के साथी कर्मचारियों का कहना है कि हादसे के बाद उन्होंने कई कार चालकों को रोका। लेकिन कोई नहीं रूका। इसके बाद एंबुलेंस को फोन कर बुलाया गया। जिस समय वह एंबुलेंस से घायल को अस्पताल ले जा रहे थे तो लोग रास्ता नहीं दे रहे थे। कमानी चौक पर जाम होने के कारण एंबुलेंस को रास्ता नहीं मिला। जैसे-तैसे जाम से जूझते हुए वह अस्पताल पहुंचे। तक तक देर हो चुकी है। यदि समय से आशीष अस्पताल पहुंच जाता तो शायद उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed