फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Factory built without map, three warehouses and shop sealed

Yamuna Nagar News: बगैर नक्शे के बनाई गई फैक्ट्री, तीन गोदाम और दुकान सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Factory built without map, three warehouses and shop sealed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। नगर निगम ने शुक्रवार को रिहायशी क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए बनाई फैक्ट्री, उसके तीन गोदाम व एक दुकान को सील कर दिया गया। फैक्ट्री मालिक व दुकान मालिक को निगम द्वारा तीन-तीन नोटिस दिए थे। नोटिस का कोई जवाब न देने पर यह कार्रवाई की गई।
नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी के निर्देशों पर शुक्रवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट कृषि विकास अधिकारी डाॅ. आशीष कुमार के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की। संपत्तियों पर नोटिस चस्पाया गया कि सील से छेड़छाड़ करने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सहायक नगर योजनाकार दीपक सुखीजा ने बताया कि साल 2024 में दुर्गा गार्डन के कुछ लोगों ने सीएम विंडो पर शिकायत दी थी कि दुर्गा गार्डन के रिहायशी क्षेत्र में फैक्ट्री व गोदाम बनाए गए है।
विज्ञापन

यह फैक्ट्री व गोदाम नगर निगम से अनुमति लिए बिना बनाए गए है। शिकायत के बाद उनकी टीम ने मौके पर जाकर जांच की। फैक्ट्री मालिक से फैक्ट्री व गोदाम निर्माण की मलकीयत, नक्शा व नगर निगम का अनुमति पत्र मांगा। लेकिन फैक्ट्री मालिक द्वारा कोई भी दस्तावेज निगम को नहीं दिया गया। जांच में पता चला कि यह फैक्ट्री व गोदाम नक्शा पास कराए बिना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब फैक्ट्री मालिक को नगर निगम में मलकियत न नक्शा पास कराने संबंधित दस्तावेज निगम कार्यालय में जमा कराने का नोटिस दिया गया। लेकिन फैक्ट्री मालिक द्वारा कोई दस्तावेज निगम कार्यालय में प्रस्तुत नहीं किया। जिसके बाद नगर निगम द्वारा फैक्ट्री मालिक को दो नोटिस ओर दिए गए। जिनमें अंतिम नोटिस भी शामिल था।

फैक्ट्री मालिक ने फिर भी कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी के निर्देशों पर जेपी मेटल फैक्ट्री व उसके तीनों गोदाम को सील करने के लिए टीम बनाई गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट कृषि विकास अधिकारी डाॅ. आशीष कुमार के नेतृत्व में बनी टीम में सहायक नगर योजनाकार दीपक सुखीजा, भवन निरीक्षक नरेश दहिया, अर्जुन व अन्य को शामिल किया गया। शुक्रवार को निगम की यह टीम सेक्टर 17 थाना प्रभारी, अर्जुन नगर चौकी इंचार्ज समेत पुलिस बल के साथ दुर्गा गार्डन पहुंची। निगम द्वारा फैक्ट्री व उसके तीनों गोदाम को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed