फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Facilities for indoor and outdoor sports will be available soon, Yamunanagar

यमुना नगर: इंडोर, आडटडोर खेलों की मिलेगी सुविंधाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Facilities for indoor and outdoor sports will be available soon, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। 50 एकड़ में फैले तेजली खेल परिसर में खिलाड़ियों को एक ही जगह पर सारी सुविधाएं मिल सके। इसके लिए खाका तैयार कर लिया गया है। अब जल्द ही खिलाड़ियों को इंडोर व आउटडोर खेलों के अभ्यास करने की सुविधाएं मिलनी शुरू होगी। खेल विभाग ने मुख्यमंत्री की 90 करोड़ रुपये से खेल परिसर में सुविधाएं मुहैया कराने के लिए की गई घोषणा से कार्य शुरू हो, इसकी फाइल को नंबर लगाने के लिए हेड क्वार्टर को भेज दी है।
ऐसे में नंबर पड़ते ही खेल परिसर में होने वाले कार्यों की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। बताया जा रहा है इसी साल सीएम घोषणा के ये कार्य शुरू हो जाएंगे। वैसे तो जिला शिक्षा हब है। लेकिन खिलाड़ियों की भी कोई कमी नहीं। लेकिन पर्याप्त सुविधाएं न होने के चलते खिलाड़ियों को दूसरे राज्यों में जाकर अभ्यास करना पड़ता है। ऐसे में यदि खिलाड़ियों को तेजली खेल परिसर में ये सुविधाएं मिल जाए तो खिलाड़ियों की संख्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

बता दें अभी तक इंडोर व आउटडोर खेलों के अभ्यास के लिए जिले के खिलाड़ियों को स्थानीय निजी अकादमियों सहित दूसरे जिलों में जाना पड़ता है। इससे खिलाड़ियों को भी काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती है साथ ही खेल विभाग का भी समय खराब होता है। लेकिन 90 करोड़ की लागत से जल्द ही इंडोर व आउटडोर संबंधी सुविधाएं एक ही जगह पर मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें तेजली खेल परिसर में पहले फेज में जूडो, कबड्डी, ताइक्वांडो, रेसलिंग, बॉक्सिंग, लॉन टेनिस, आर्चरी, राइफल शूटिंग जैसी इंडोर खेलों में खिलाड़ी अभ्यास कर सकें और यहां विभिन्न स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन हो सके, इसके लिए विकास कार्य होंगे। ऐसे ही अगले फेज में हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, बैडमिंटन जैसे आउटडोर खेलों की सरकारी स्तर पर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

इस मैटर में हमने हेड क्वार्टर को सीएम घोषणा संबंधी नंबर लगाने के लिए फाइल भेजी दी है। जैसे ही नंबर लग जाता है तो मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार तेजली खेल परिसर में कार्य की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं सुविधाएं मिलने से खिलाड़ियों को भी काफी लाभ होगा। इससे उन्हें यहां बेहतर सुविधाएं तो मिलेगी साथ ही खिलाड़ियों की संख्या भी काफी बढ़ जाएगी। - राजेंद्र गुप्ता, जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed