फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Facilities checked at addiction treatment facility

Yamuna Nagar News: व्यसन उपचार सुविधा केंद्र में जांचीं सुविधाएं

Wed, 12 Mar 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 12 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Facilities checked at addiction treatment facility
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। लोगों का नशा छुड़वाने के लिए चलाए जा रहे 15 बिस्तर के व्यसन उपचार सुविधा (एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी) का डीसी पार्थ गुप्ता ने मंगलवार को दौरा किया। यह उपचार केंद्र सिविल अस्पताल में चलाया जा रहा है और इसके लिए 15 बेड निर्धारित किए गए हैं। डीसी ने यहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया और स्टाफ से जानकारी ली।
इस दौरान सिविल सर्जन मंजीत सिंह ने बताया कि जिले में यह सुविधा 12 जून 2024 संचालित है। जिसमें अब तक 350 से अधिक मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जा चुका है।
विज्ञापन

डीसी पार्थ गुप्ता ने कहा कि नशामुक्त समाज निर्माण के लिए इलाज के साथ जागरूकता भी जरूरी है।स्वास्थ्य विभाग व चिकित्सीय दलों के प्रयासों से इसमें तेजी आई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की सुविधाएं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक हैं। उन्होंने कहा कि नशे से लोगों को भी दूर रहने की जरूरत है और इसमें स्वास्थ्य विभाग से भी सहयोग लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. बुलबुल कटारिया ने बताया कि नशे व मानसिक स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता लाने के लिए टीम विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रही है। नशे के दुष्प्रभावों के साथ मानसिक स्वास्थ्य के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। प्रशिक्षित मेडिकल ऑफिसर (मेंटल हेल्थ और डी-एडिक्शन) डॉ. नवीन शर्मा ने बताया कि यहां सबसे अधिक स्मैक के मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इसके अलावा, मानसिक स्वास्थ्य व नशे से जुड़ी बीमारियों के लिए ओपीडी में प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इस दौरान सिविल अस्पताल का स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed