फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Extracted five million accounts hacked

अकाउंट हैक कर निकाले पांच लाख

Fri, 22 Nov 2013 05:26 PM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Fri, 22 Nov 2013 05:26 PM IST
विज्ञापन
Extracted five million accounts hacked
इंटरनेट बैंकिंग से बैंक  के एक खाते को हैक कर पांच लाख रुपये निकालने के
विज्ञापन
आरोप में जगाधरी शहर पुलिस ने एक फैक्टरी के प्रोपराइटर समेत दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने यह कार्रवाई सिंडीकेट बैंक जगाधरी शाखा मैनेजर की शिकायत पर की। मामले में अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। सिंडीकेट बैंक की जगाधरी शाखा के मैनेजर राजीव कुमार राणा ने बताया कि 20 सितंबर 2013 को बैंक के खाता नंबर 82861010000608 से किसी ने इंटरनेट बैंकिंग के जरिये पांच लाख रुपये निकलवा लिए। खाते से अवैध तरीके से निकाली गई नकदी का पता चलने पर उन्हाेंने मामले की जांच की।

जांच में उन्हें पता चला कि जगाधरी की कंचन एंटरप्राइजिज के प्रोपराइटर नरेश गुप्ता ने रूप नगर कॉलोनी निवासी देश दीपक के साथ मिलकर इंटरनेट के माध्यम से अकाउंट को हैक कर फर्जी तरीके से बैंक के खाते से पांच लाख रुपये निकाल लिए हैं।

इस बारे में पता चलने पर बैंक मैनेजर ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। शहर जगाधरी पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। जगाधरी शहर पुलिस ने मामले की जांच पुलिस की सीआईए शाखा को दी है। मामले में अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
अकाउंट हैक कर डाल देते थे अपना नंबर
सीआईए शाखा प्रभारी अजय राणा ने बताया कि आरोपी इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से बैंक के अकाउंट नंबर को हैक कर उसके स्थान पर अपना अकाउंट नंबर डाल देते थे। जब बैंक उपभोक्ता अपने अकाउंट नंबर में पैसे जमा करवाता था तो वह उपभोक्ता के अकाउंट नंबर के बजाय हैक किए हुए अकाउंट में जाते थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed