{"_id":"645776b6536c138982090226","slug":"extortion-demanded-from-mining-agency-employee-in-yamunanagar-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunanagar: खनन व्यवसायी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, न देने पर गोली मारने व बेटे के अपहरण की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamunanagar: खनन व्यवसायी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, न देने पर गोली मारने व बेटे के अपहरण की दी धमकी
Sun, 07 May 2023 03:30 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 07 May 2023 03:30 PM IST
सार
विकास ने बताया कि तीन चार दिन पहले रेत से भरी तीन-चार गाड़ियां उनकी खान से बिना रॉयल्टी दिए चोरी छिपे निकल रही थी। उन गाड़ियों को उन्होंने मौके पर पकड़ लिया था। गाड़ियों के ड्राइवरों से उसकी कहासुनी भी हुई थी। उसे शक है कि उससे एक करोड़ रुपये की मांग, गोली मारकर जान से मारने की धमकी उन गाड़ियों के मालिक द्वारा ही दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुना नदी के घाट पर एमटी करहेड़ा बी-13 खनन एजेंसी पर कार्यरत मॉडल टाउन करेहड़ा निवासी विकास कुमार को फोन कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रुपये न देने पर बदमाश ने उसे गोली मार जान से मारने व बेटे का अपहरण करने की भी धमकी दी है। विकास का आरोप है कि कुछ दिन पहले उनकी खान से कुछ गाड़ियां बिना रॉयल्टी दिए हुए जा रही थी। रोकने पर गाड़ी चालकों ने उन्हें धमकाया था। आरोप है कि यह रंगदारी उन्हीं गाड़ियों के मालिकों ने दी है। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मॉडल टाउन करहेड़ा निवासी विकास कुमार ने जठलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एमटी करहेड़ा बी-13 खनन एजेंसी पर खनन का कार्य देखता है। छह मई की सुबह नौ बजकर 32 मिनट पर उसके पास एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने उससे एक करोड़ रुपये की मांग की। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने फोन काट दिया। इसके कुछ देर बाद फिर उसी नंबर से उसके पास फोन आया। फिर से वही व्यक्ति बोला। उसने फिर उसे धमकी देते हुए एक करोड़ रुपये मांगे और कहा कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो उसे गोली मार देगा। आरोपी ने उसके बेटे को भी अगवा करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विकास ने बताया कि तीन चार दिन पहले रेत से भरी तीन-चार गाड़ियां उनकी खान से बिना रॉयल्टी दिए चोरी छिपे निकल रही थी। उन गाड़ियों को उन्होंने मौके पर पकड़ लिया था। इस दौरान उन गाड़ियों के ड्राइवरों से उसकी कहासुनी भी हुई थी। उसे शक है कि उससे एक करोड़ रुपये की मांग, गोली मारकर जान से मारने और बेटे को अगवा करने की धमकी उन गाड़ियों के मालिक द्वारा ही दी गई है। धमकी भरे इस फोन कॉल के बाद से वह और उसका परिवार सहमा हुआ है। इस शिकायत पर जठलाना थाना पुलिस ने अज्ञात पर आईपीसी की धारा 387 व 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जठलाना थाना प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन