फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Explained the principles of devotion in satsang

Yamuna Nagar News: सत्संग में भक्ति के सूत्रों के बारे में बताया

Mon, 16 Jun 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 16 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Explained the principles of devotion in satsang
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



व्यासपुर। क्षेत्र के दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम में साप्ताहिक सत्संग हुआ। आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी राजविंद्र भारती ने प्रवचन किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को भक्ति के सूत्रों के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में गुरु प्रेम प्रकट हो जाना आलौकिक उपलब्धि है। जो केवल प्रारब्ध के पुण्य कर्म संस्कारों एवं परमात्मा की असीम कृपा के परिणाम स्वरूप ही प्राप्त हो पाती है। जिस प्रकार दूध रखने के लिए हम साफ पात्र ढूंढते है, उसी तरह परमात्मा व प्रकृति भी गुरु प्रेम रूपी संपदा रखने के लिए सरल हृदय खोजते हैं।
विज्ञापन

आत्मा जब मानव तन धारण करता है तो उसके साथ पूर्वजन्म के प्रारब्ध व संचित कर्म तब तक चलते रहते हैं, जब तक वे परिपक्व होकर मनुष्य को सुख या दुख रूपी फल प्रदान न कर दें। निराकार परमात्मा जब साकार स्वरूप धारण कर धरती पर गुरु रूप में आते हैं, तब संपूर्ण जीवों पर मां की तरह प्रेम लुटाते हैं। उसे करुणा सिंधु व दया का सागर कहा जाता है, चूंकि उनकी कृपा दृष्टि सभी पर समान रूप से रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब कोई जीवात्मा अहंकार त्यागकर गुरु की शरण में आता है, तो गुरु उसके आत्म कल्याण हेतु उसे भक्ति मार्ग पर अग्रसर करते हैं। पूर्ण गुरु की शरण प्राप्त करके भी आत्म कल्याण कर लेना सहज नहीं है, चूंकि निस्संदेह गुरु प्रेम व ममता शिष्य के लिए कभी भी कम नहीं होती लेकिन हमारा मन और मन के विचार पल प्रतिपल बदलते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि हृदय में गुरु प्रेम धारण करके पूर्ण श्रद्धा व विश्वास से गुरु आज्ञा को शिरोधार्य कर उसे पूर्ण करने के लिए प्राणपण से जुट जाना शिष्य की आत्मिक जागृति है। सत्संग में साध्वियों ने भजनों से गुरु महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed