{"_id":"67b772651ba40a3d3d081633","slug":"expelled-congress-leaders-allege-division-of-mayors-ticket-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-133439-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: निष्कासित कांग्रेस नेताओं ने मेयर के टिकट में बंदरबांट के लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: निष्कासित कांग्रेस नेताओं ने मेयर के टिकट में बंदरबांट के लगाए आरोप
Thu, 20 Feb 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कांग्रेस ने समन्वय समिति (उत्तरी क्षेत्र) के सदस्य प्रदीप चौधरी व युवा जिलाध्यक्ष रहीं मधु चौधरी (मेयर की आजाद प्रत्याशी) को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस पर दोनों नेताओं ने मेयर के टिकट में बंदरबांट के आरोप लगाए हैं।
प्रदीप चौधरी ने कहा उन्होंने पार्टी की लंबे समय से सेवा की, लेकिन पार्टी ने उन्हें यह सिला दिया है। उन्होंने कहा कि निगम के चुनाव में इस बार महिला रिजर्व सीट है, उन्होंने अपने छोटे भाई की पत्नी राजविंद्र कौर के लिए मेयर का टिकट मांग रहे थे, किंतु पार्टी के स्थानीय नेताओं ने उन्हें धोखे में रखा और पूर्व विधायक की पत्नी को टिकट दिला दिया।
पूर्व विधायक पिछले कई वर्षों से पार्टी की गतिविधियों में बिलकुल सक्रिय नहीं थे, ऐसे में मेयर टिकट के लिए बंदरबांट किया गया है। वहीं मेयर प्रत्याशी मधु चौधरी का कहना है मैंने पिछले 10 साल से कांग्रेस हर इवेंट कार्य किया और जनता की आवाज को उठाया। अब जब मेयर का महिला रिजर्व सीट आई तो मैं इस टिकट के लिए दावेदार थी। स्थानीय नेताओं के स्तर पर जो पैनल बनाया गया था, मुझे पता है इस पैनल में मैंने कैसे अपना नाम दर्ज कराया था। लेकिन इन नेताओं ने कैसे बाहरी प्रत्याशी को कैसे टिकट दे दी। संवाद