फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   execute the plans properly officer

महिला हित में चलाई जा रही योजनाओं को सही ढंग से लागू करें अधिकारी : एडीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
execute the plans properly officer
execute the plans properly officer - फोटो : Yamuna Nagar
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की डिस्ट्रिक टाक्स फोर्स कमेटी के सदस्यों की बैठक जिला सचिवालय में अतिरिक्त उपायुक्त प्रतिमा चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, महिलाओं के लिए वन स्टॉप सेंटर योजना, पोषण अभियान योजना, महिला शक्ति केन्द्र, लिंगानुपात सुधार, स्कूलों में लड़कियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने, स्कूलों में लड़कियों के लिए अलग से शौचालयों, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के उद्देश्यों को सही ढंग से लागू करने, स्कूलों एवं कॉलेजों में महिलाओं एवं लड़कियों का सशक्तिकरण करने के लिए सेल्फ डिफेंस कक्षाओं के आयोजन सहित महिला सशक्ति करण के लिए अन्य जरूरी बिंदुओं एवं कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। डिस्ट्रिक टाक्स फोर्स की बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त प्र्रतिमा चौधरी ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ताकि महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार हो सके और उनके अधिकार सुनिश्चित हो सके। एडीसी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा 8 मार्च से 22 मार्च तक पूरे देश में पोषण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत गर्भवती महिलाओं, माताओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कदम उठाये जा रहे हैं और इस पोषण अभियान की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8 मार्च 2020 को राजस्थान के झुंझनु जिले से की थी। बैठक में उन्होंने रादौर व सढौरा खण्ड के लिंगानुपात को बढाने, पीएनडीटी व एमटीपी एक्ट के तहत कन्या भ्र्रुण हत्या को रोकने के लिए नियमित रूप से रेड करने, स्कूलों में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ाने के लिए उनका दाखिला सुनिश्चित करने, स्कूलों में छात्राओं के लिए शौचालयों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ महिलाओं के हितों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को सही ढंग से लागू करने के निर्देेश दिए।
विज्ञापन

बैठक में जिला परिषद के चेयरमैन सोहन लाल गोयल, सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी शंकर लाल गोयल, सीएमजीजीए नमन जैन, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी सरिता चौहान, सभी डब्ल्यूसीडीपीओज, रेडक्रास के सचिव रणदीप सिंह, एडीए आशुतोष सहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed