{"_id":"581f6d494f1c1bfb02b37683","slug":"excident-injured-yamunanagar-haryana-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। जगाधरी पौंटा साहिब नेशनल हाईवे 73ए पर रविवार देर शाम गेहूं से भरे एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही थी।
रविवार रात गेहूं से भरा एक ट्रक छछरौली की तरफ जा रहा था। जब ट्रक जगाधरी-पौंटा नेशनल हाइवे पर पंजेटो व मुकारमपुर गांव के बीच में पहुंचा तो वहां से गुजर रहे गांव जयधरी निवासी 25 वर्षीय रजनीश को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार ट्रक के नीचे फंस गया। ट्रक बाइक सवार को करीब सौ मीटर तक घसीटते हुए लेकर गया। जब तक लोगों ने ट्रक को रुकवाया तब तक बाइक सवार बुरी तरह से जख्मी हो चुका था। उसके दोनों बाजू व सिर में गहरी चोट आई थी। लोगों ने रजनीश को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। हालत गंभीर होने के रजनीश को चंडीगढ़ की पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन रजनीश को शहर के निजी अस्पताल में लेकर गए। मामले की सूचना पाते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच की।