{"_id":"6a9097663841ba11f30fa122","slug":"rain-likely-for-three-days-starting-from-the-30th-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-161956-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 30 से तीन दिन बारिश होने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 30 से तीन दिन बारिश होने के आसार
Fri, 28 Aug 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
बारिश से बचने के लिए साइड में खड़े लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में वीरवार को दिनभर गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। शाम होते ही अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में बादल छा गए और करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। उमस से परेशान लोगों को भी राहत मिली। वहीं मौसम विभाग ने 30 अगस्त से एक सितंबर तक अच्छी बारिश की संभावना जताई है।
शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी मौसम का असर देखने को मिला। ग्रामीण इलाकों में वीरवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दिन में मौसम गर्म और उमसभरा रहा। शाम को हुई बारिश ने एक बार फिर मौसम में ठंडक घोल दी। बारिश के कारण सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को कुछ परेशानी भी हुई, लेकिन लंबे समय से उमस झेल रहे लोगों ने बारिश से राहत महसूस की।
वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर हवा में नमी अधिक होने के कारण तापमान सामान्य से अधिक महसूस हुआ। शाम की बारिश के बाद वातावरण में ठंडक बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक जिले में मौसम सामान्यत: साफ रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र दामला के मौसम विशेषज्ञ अजीत कुमार ने बताया कि 30 और 31 अगस्त तथा एक सितंबर को जिले में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। किसानों को भी मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए खेतों से जुड़े कार्य करने की सलाह दी गई है।
बारिश ने बढ़ाई किसानों की उम्मीद
आगामी दिनों में अच्छी बारिश के पूर्वानुमान से किसानों को भी राहत की उम्मीद है। जिले में मानसून के दौरान रुक-रुककर बारिश हो रही है। कई क्षेत्रों में बारिश की जरूरत बनी हुई है। ऐसे में 30 अगस्त से एक सितंबर के बीच होने वाली संभावित बारिश फसलों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार किसान मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखें और बारिश की संभावना को देखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाएं।