फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   exchange, note, rupees,bank,road jaam

नोटों के फेर में सड़कों पर लग रहा जाम

Sun, 27 Nov 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Sun, 27 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
यमुनानगर। नोटबंदी के बाद करेंसी की किल्लत से जूझ रहे टिवन सिटी वासियों को इन दिनों जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है। शहर के मुख्य मार्गों पर इन दिनों दुपहिया वाहनों की भरमार रहती है। ये वाहन बैंकों व एटीएम में आने वाले लोगों के होते हैं, जो नगदी के लिए घंटों लाइन में खड़े रहते हैं। इसकी वजह से ट्विन सिटी की यातायात व्यवस्था चरमरा रही है।
यमुनानगर व जगाधरी शहर के बीच से दो नेशनल हाइवे गुजरते हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन चौक से बूडिय़ा चौक ट्विन सिटी की एक मात्र सबसे व्यस्त रोड है। नोटबंदी के बाद से बैंकों के बाहर प्रतिदिन सैकड़ों लोग बंद किए गए नोट जमा करने व नगदी निकालने के लिए पहुंच रहे हैं। इन लोगों के वाहन सड़कों पर खड़े रहते हैं। इनके कारण सड़कों से गुजरने वाले वाहनों व राहगीरों को सड़क से गुजरना दूभर हो रहा है।
विज्ञापन


स्टेशन चौक से बूडिय़ा चौक ट्विन सिटी का सबसे व्यस्त मार्ग है। यह मार्ग जगाधरी व यमुनानगर शहर को आपस में जोड़ता है। इस मार्ग पर सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में बैंक व एटीएम हैं। इनके बाहर रोज ही वाहनों की भरमार रहती है। नगर निगम कार्यालय के नजदीक भारतीय स्टेट बैंक व पंजाब नेशनल बैंक के बाहर सबसे अधिक भीड़ रहती है। इन बैकों के बाहर बैंक की अपनी पार्किंग न होने से यहां आने वाले ग्राहक सड़कों पर ही अपने दुपहिया व चौपहिया वाहन खड़े रहते हैं। सुबह से लेकर बैंक के बंद होने तक यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं, प्यारा चौक के नजदीक यूकों बैंक व एचडीएफसी बैंक के बाहर सड़क पर ही बैंक की पार्किंग बनी है। इन दिनों बैंक के बाहर खड़े होने वाले वाहनों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में दुगनी हो गई है। इस कारण सड़क काफी संकरी हो गई है। उधर, कुरुक्षेत्र-सहारनपुर स्टेट हाइवे पर कैंप बाजार के नजदीक पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक व सिंडिकेट बैंक व एटीएम बूथ हैं। इन बैंकों में आने वाले लोगों के वाहन सड़क पर खड़े रहते हैं। इस मार्ग से भारी वाहन भी निकलते हैं। बैंकों के बाहर खड़े वाहनों के कारण यहां रोज ही जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-नेशनल हाइवे 73 पर सहारनपुर रोड से जगाधरी बस अड्डा चौक तक-10 बैंक व एक दर्जन एटीएम
-स्टेट हाइवे कुरुक्षेत्र-सहारनपुर स्टेट हाइवे पर विश्वकर्मा चौक से जोडिय़ां तक-तीन बैंक व पांच एटीएम
-रेलवे स्टेशन चौक से बूडिय़ा चौक तक-18 बैंक व 30 एटीएम
-अग्रसेन चौक से रक्षक विहार नाके तक-13 बैंक  व 14 एटीएम
-मधु चौक से कन्हैया साहिब चौक तक-पांच बैंक व छह एटीएम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed