फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Examination will be held today at 20 centers for admission in class VI in Jawahar Navodaya Vidyalaya

जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में दाखिले के लिए 20 केंद्रों पर आज होगी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Examination will be held today at 20 centers for admission in class VI in Jawahar Navodaya Vidyalaya
यमुनानगर। जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़, चुहड़पुर कलां में छठी कक्षा में दाखिले के लिए 30 अप्रैल को जिले के सात ब्लॉक में प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए जवाहर नवोदय की विद्यालय की तरफ से 20 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए बिलासपुर में तीन, छछरौली में पांच, जगाधरी में पांच, सरस्वतीनगर में एक, रादौर, साढौरा व प्रतापनगर में दो-दो केंद्र बनाए गए हैं। विद्यार्थियों को परेशानी न हो इसलिए सभी खंडों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में नकल को रोकने लिए फ्लाइंग टीमों का भी गठन किया गया है। सिटीएम ने नायब तहसीलदार व बीडीपीओ को उस क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का नोडल ऑफिसर नियुक्त किया है।
विज्ञापन

इन सात खंडों के स्कूलों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। खंड बिलासपुर के राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिलासपुर में परीक्षा होगी। खंड छछरौली के राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछरौली, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, धर्म पब्लिक स्कूल, कलसिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछरौली, सरस्वती हाई स्कूल छछरौली, खंड जगाधरी के शहीद नवीन वैद्य राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल टाउन, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी वर्कशाप, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी, राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैंप, खंड सरस्वतीनगर के राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरस्वतीनगर और खंड रादौर के राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और एमएलएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल रादौर में परीक्षा होगी। इसी तरह खंड साढौरा के राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल साढौरा, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरांवा और खंड प्रतापनगर के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल और राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रतापनगर में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
दो घंटे की होगी परीक्षा : सुरेंद्र सिंह शेखावत
जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ चुहड़पुर कलां के प्रिंसिपल सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दाखिले के लिए 3613 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। जिनके एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा सुबह 11:30 बजे शुरू होकर डेढ़ बजे खत्म होगी। सभी को 11:30 से पहले परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा। परीक्षा परिणाम जून के पहले सप्ताह में घोषित होगा।

------------
एडमिट कार्ड में कोई गलती तो साथ लाएं आईडी
परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड जवाहर नवोदय विद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। इसे उसी स्कूल से सत्यापित कराना होगा जहां से बच्चे ने पांचवीं कक्षा पास की है। यदि किसी के एडमिट कार्ड में कोई गलती है तो उसे अपने साथ आईडी लानी होगी ताकि उसे देख कर ठीक किया जा सके। वहीं परीक्षार्थियों को अपने एडमिट कार्ड के साथ केवल नीले रंग का बॉल पेन ही लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed