फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ex-servicemen put forward the demand for martyr's memorial

Yamuna Nagar News: भूतपूर्व सैनिकों ने रखी शहीद स्मारक की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen put forward the demand for martyr's memorial
डीसी पार्थ गुप्ता को अपनी समस्याएं बताते पूर्व सैनिक। डीआईपीआरओ
यमुनानगर। डीसी पार्थ गुप्ता ने जिला सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के सभागार में सैनिक जन संवाद समिति के साथ बैठक की। इसमें जिले के भूतपूर्व सैनिकों ने डीसी के समक्ष यमुनानगर में शहीद स्मारक बनाने की मांग रखी। इस पर डीसी ने स्मारक बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि सैनिक जन संवाद समिति की बैठक का उद्देश्य देश की सीमाओं की सुरक्षा करने वाले भूतपूर्व सैनिकों व उनके परिजनों को सम्मान देने का है। सैनिक कल्याण विभाग के कार्यालय में हर माह के तीसरे बुधवार को सैनिकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। बैठक में गांव आहलूवाला निवासी रणजीत सिंह ने शमशान घाट में पानी भरने की समस्या रखी, जिस पर डीसी ने जगाधरी एसडीएम को निर्देश दिए कि तुरंत जांच कर समाधान कराएं। सैनिकों ने प्रॉपर्टी आईडी में नाम ठीक न होने की समस्या रखी, जिस पर डीसी ने नगर निगम के अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिए। लाल डोरे की रजिस्ट्री की समस्या पर एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। गांव कलावड़ में पंचायती जमीन पर खेल स्टेडियम की मांग आई। डीसी ने कहा की विकास खंड स्तर पर चयनित सभी विकास खंड प्रभारी स्वयं रूचि लेकर भूतपूर्व सैनिकों व उनके परिजनों का पूरा विवरण तैयार करें। जिससे शासन व संचालित योजनाओं व परियोजना में पात्रता के अनुरूप उन्हें लाभांवित कराया जा सके।
विज्ञापन


-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed