फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   evm strict pritection

ईवीएम की सुरक्षा में चार डीएसपी, चार इंस्पेक्टर, 12 एएसआई समेत 80 जवान तैनात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
evm strict pritection
जगाधरी के सरस्वती स्कूल में बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम की सुरक्षा के लिए तैनात सीआरपीएफ की मह - फोटो : Yamuna Nagar
मतदान संपन्न होने के बाद पोलिंग बूथों की ईवीएम मशीन कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग स्म में रखी गई है। जिनकी सुरक्षा के लिए तीन प्लाटून (सीआरपीएफ, आईआरबी और स्थानीय पुलिस) के अलावा चार डीएसपी, चार इंस्पेक्टर और 12 एसआई व एएसआई समेत 80 जवानों की तैनाती की गई है। सुरक्षा कड़े इंतेजाम इस कद्र किए गए हैं बिना कोई इजाजत के दाखिल नहीं हो सकता है।
विज्ञापन

बाक्स
मतगणना के लिए जिले में बनाए 4 केन्द्र
जिला में 4 मतगणना केन्द्र बनाए गए हैं जिनमें साढ़ौरा विधानसभा के लिए मतगणना केन्द्र सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल जगाधरी, जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना केन्द्र हिन्दू गल्र्स कॉलेज जगाधरी में बनाया गया है। वहीं यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना केन्द्र डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय यमुनानगर व रादौर विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना केन्द्र एमएलएन कॉलेज यमुनानगर में बनाया गया है। चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्वक आयोजित करने के लिए सभी विधानसभाओं के रिर्टनिग अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में मतगणना के कार्य में लगें अधिकारियों व कर्मचारियों को पहचान पत्र उपलब्ध करवाएं। उन्होंने बताया कि सभी मतगणना केन्द्रों के बाहर चुनाव परिणाम की जानकारी आमजन को देने के लिए बड़ी एलईडी स्क्रीन स्थापित की जायेगी तथा मतगणना केंद्रों पर मीडिया सैंटर भी स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

मतगणना केंद्रों के अंदर और बाहर लगाए गए सीसीटीवी
इतना ही नहीं स्ट्रांग रूम के अंदर और बाहर दोनों तरफ हाई लेवल के सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं जिनका अलग से कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसके माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। यह कैमरा दिन और रात दोनों समय पूरी तरह से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल मेन गेट पर रखा विजिटर रजिस्टर
स्ट्रांग रूम में वैसे तो पूरी तरह से नो एंट्री है परंतु सेंटर में आने वाले विजिटर के लिए बाकायदा स्कूल गेट पर रजिस्टर रख दिया गया है जिसमें हर व्यक्ति की एंट्री की जा रही है। यहां तक मतगणना तक स्कूल में बच्चों को लेने के लिए आने वाले अभिभावकों को भी एंट्री बंद कर दी गई है। ऐसे में पेरेंट्स बच्चों को बाहर से ही ले जा रहे हैं।
मतगणना कार्य को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाने के लिए धारा 144 के तहत आदेश जारी किए गए हैं। केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में अग्रि शस्त्र, तलवार (सिख समुदाय के प्रतीक कृपाण को छोड़कर), बर्छा, भाला, लाठी, चाकू व अन्य किस्म के हथियार आदि पर पाबंदी रहेगी। यह आदेश ड्यूटी देने वालेे पुलिस व अन्य सरकारी कर्मचारी पर लागू नहीं होगे। इन आदेशों की अवहेलना करने वाले के खिलाफ भारतीय दण्ड सहिंता की धारा 188 के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

-मुकुल कुमार, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी।
वर्जन
ईवीएम की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से कड़े इंतेजाम किए गए हैं। पुलिस के अलावा सीआरपीएफ की टुकड़ियां भी स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात किए गए हैं। सभी कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान कोई भी लापरवाही नहीं बरतने के आदेश दिए गए है। यदि कोई लापरवाही मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- कुलदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed