फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Eunuchs will cooperate in Beti Bachao Abhiyan

Yamuna Nagar News: बेटी बचाओ अभियान में सहयोग करेंगे किन्नर

Sat, 05 Jul 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 05 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Eunuchs will cooperate in Beti Bachao Abhiyan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



छछरौली। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं पीसीपीएनडीटी कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान एसएमओ डॉ. वागीश गुटेन ने किन्नर समाज के लोगों से अभियान पर चर्चा की। साथ ही किन्नर समाज से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में सहयोग करने की अपील की।
एसएमओ डॉ. गुटेन ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लगातार काम कर रहा है। गर्भवती महिलाओं का 12 सप्ताह से पहले ही एएनएम व आशा वर्कर्स के पास पंजीकरण करवाना होता है। ऐसे में किन्नर समाज के लोग जब जनसंपर्क में जाते हैं तो वे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन

लोगों को बेटा-बेटी में फर्क न करने के लिए प्रेरित करें। बैठक में समाज की प्रधान महंत राशि ने कहा कि किन्नर समाज स्वास्थ्य विभाग के अभियान में अपना सहयोग देगा। लिंगानुपात में सुधार के लिए कार्य करेगा। इस दौरान एमओ डॉ. विजय मित्तल, एलएचवी रमेश रानी, एएनएम मंजू बाला, एएनएम प्रियंका, एनओ मोनू गोयल, आशा वर्कर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed