फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   esaee ko golee maarane vaalon ka nahin laga suraag, gundaagardee ke khilaaph garaje log

एसआई को गोली मारने वालों का नहीं लगा सुराग, गुंडागर्दी के खिलाफ गरजे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
esaee ko golee maarane vaalon ka nahin laga suraag, gundaagardee ke khilaaph garaje log
यमुनानगर/ रादौर। थाना रादौर में सब इंस्पेक्टर सतीश कांबोज पर गोली चलाए जाने के मामले के दूसरे दिन भी पुलिस नकाबपोश बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा पाई। बदमाशों को पकड़ने के लिए सीआईए व रादौर थाना पुलिस समेत कई टीमें गठित की गई है। बावजूद इसके बदमाश अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस पर गोली चलाए जाने से आम लोगों में दहशत बनी हुई है। शुक्रवार की देर रात तक डीएसपी रादौर रजत गुलिया, थाना रादौर प्रभारी राजकुमार व सीआईए की टीम बस स्टेंड व जाट नगर में लोगों के घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश करने में जुटी रही। शनिवार की सुबह भी पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों के बारे में जानकारी लेने में लगी रही। उधर, जिले में बढ़ रही गुंडागर्दी के खिलाफ क्षेत्रवासियों ने नारेबाजी कर रोष जताया। वहीं, रादौर पुलिस ने एएसआई दलबीर सिंह की शिकायत पर अज्ञात दो बदमाशों के विरुद्ध सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, हत्या का प्रयास करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बदमाशों द्वारा सब इंस्पेक्टर सतीश कांबोज पर गोली चलाकर उन्हें घायल किए जाने के बाद एंबुलेंस से उन्हें निजी अस्पताल में ले जाया गया। इस दौरान मौके पर तैनात 112 नंबर गाड़ी में तैनात पुलिस कर्मचारी विजय कुमार, संदीप कुमार, अरुण कुमार, गुरदीप सिंह ने एंबुलेंस को निजी अस्पताल तक पॉयलट किया। गोली लगने से बुरी तरह घायल हुए सब इंस्पेक्टर सतीश कांबोज की जान बचाने के लिए 112 नंबर गाड़ी के पुलिस कर्मचारियों ने एंबुलेंस को अस्पताल तक पायलेट किया। जिस कारण रादौर से निजी अस्पताल तक 15 मिनट में एंबुलेंस से घायल सब इंस्पेक्टर को चिंताजनक हालत में समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई जा सकी है। जिसके लिए 112 नंबर गाड़ी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों विजय कुमार, संदीप कुमार, अरुण कुमार, गुरदीप सिंह की सभी ने प्रशंसा की है। घायल सतीश कांबोज को लगी दोनों गोलियां निकाल दी गई है। अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

वर्जन
डीएसपी रादौर रजत गुलिया ने बताया कि बदमाशों ने सब इंस्पेक्टर सतीश कांबोज पर देसी कट्टे से फायर किए जाने के बाद बदमाश बाइक से वापस रादौर की ओर फरार हुए थे। रादौरी रोड से बदमाश जाट नगर के रास्ते फरार हुए है। सीसीटीवी फुटेज के जरिये उनकी शिनाख्त की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामयाब होगी। उन्होंने जनता से अपील की कि वे बदमाशों के बारे में कोई भी जानकारी लगे तो इसके बारे में पुलिस को जरूर सूचित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसर्ट
एसआई को गोली मारने के विरोध में लामबंद हुए शहर के लोग, जताया रोष
रादौर। सब इंस्पेक्टर सतीश कांबोज पर गोली चलाई जाने के मामले को लेकर शनिवार को स्थानीय लोग पुलिस के समर्थन में शहर के नगरपालिका पार्क में एकत्रित हुए। इस दौरान पार्क एसोसिएशन, रोटरी क्लब, वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने रोटरी प्रधान डॉ. एससी सैनी, शीतल शर्मा पांडे, मास्टर देवीदयाल अरोड़ा, पार्षद भगवतदयाल कटारिया के नेतृत्व में रादौर में फैल रही गुंडागर्दी को लेकर रोष प्रकट किया। वहीं गोली लगने से घायल हुए सब इंस्पेक्टर सतीश कांबोज की बहादुरी की सभी ने प्रशंसा की। स्थानीय लोगों ने सब इंस्पेक्टर के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वहीं सरकार से सब इंस्पेक्टर सतीश कांबोज को सम्मानित करने की भी मांग की गई।

डॉ. एससी सैनी ने कहा कि रादौर में गुंडों के हौसले बुलंद हैं। गुंडे अब पुलिस पर भी हमले करने लगे है। नशे के कारण आपराधिक घटनाएं हो रही है। शीतल पांडे ने कहा कि पुलिस विभाग के कर्मचारी जनता की सुरक्षा के लिए दिन रात सड़कों पर ड्यूटी दे रहे हैं। लेकिन अपराधी आए दिन रादौर में अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर लोगों की नींद हराम कर रहे है। उन्होंने कहा कि रादौर की जनता पुलिस के साथ है। पुलिस अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करे। जिससे जनता अपने आपको सुरक्षित समझे। इस अवसर पर मास्टर गुरचरण सिंह, ब्रह्मा टंडन, कर्मवीर खुर्दबन, मोहनलाल अरोड़ा, विनोद पुजारा, कैप्टन मनीष चौधरी, मंजीत सिंह पंजेटा, मूलराज, मास्टर मनोहर लाल, गुलशन बकाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed