{"_id":"6317b58716077e2ace554c22","slug":"entered-the-shop-and-beat-up-two-brothers-ransacked-the-goods-yamuna-nagar-news-knl1203027146","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में घुसकर दो भाइयों को पीटा, सामान फेंक की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में घुसकर दो भाइयों को पीटा, सामान फेंक की तोड़फोड़
विज्ञापन
यमुनानगर। प्रतापनगर के गांव देवधर स्थित जूस की दुकान में घुसकर सात युवकों ने दो भाइयों पर डंडों व बिंडों से हमला कर दिया। जिसमें दोनों भाई घायल हो गए। आरोपियों ने इस दौरान दुकान में रखा सामान बाहर फेंक कर तोड़ दिया। शोर सुनकर जब आसपास के दुकानदार एकत्रित हुए तो चार युवक कार में बैठकर फरार हो गए। जबकि तीन युवकों को दुकानदारों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने मामले में सातों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
माली माजरा निवासी अनीश ने प्रतापनगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी देवधर अड्डे पर क्वालिटी जूस कॉर्नर के नाम से दुकान है। दुकान पर वह और उसका बड़ा भाई शराफत रहते हैं। सोमवार रात करीब 10 बजे वह और उसका भाई दुकान पर थे। तभी दुकान पर देवधर निवासी रोमिल अपने साथी शहजाद वाला निवासी विकास कुमार, खेड़की निवासी मनीष कुमार, देवधर निवासी मोहित कुमार, दड़वा निवासी शुभम, देवधर निवासी टोनी, विक्रम उर्फ विमल के साथ बाइक व कार में सवार होकर आए। आरोपियों के हाथों में डंडे, बिंडे व अन्य हथियार थे। आते ही आरोपियों ने उनकी दुकान में घुसकर उन दोनों भाइयों पर हमला बोल दिया। जिसमें वे दोनों भाई घायल हो गए। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उनकी दुकान का सामान बाहर फेंक दिया और उसमें तोड़फोड़ की। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार मौका पर एकत्रित हो गए। जिन्हें देख कुछ युवक कार में बैठकर फरार हो गए। जबकि दुकानदारों ने विकास कुमार, मनीष कुमार व मोहित को पकड़ लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद तीनों आरोपियों को पुलिस के हवाले किया। जांच अधिकारी एएसआई राजबीर सिंह का कहना है कि मामले में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद