फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Entered the house and killed the woman

Yamuna Nagar News: घर में घुसकर महिला को मार डाला

Fri, 24 Jan 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 24 Jan 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and killed the woman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जठलाना (यमुनानगर)। थाना जठलाना क्षेत्र में वीरवार की सुबह आरोपियों ने घर में घुसकर हमला बोल दिया। हमले में 35 वर्षीय सुमन की मौत हो गई। हमलावर तब तक महिला पर लात-घूसे बरसाते रहे जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। पुलिस ने मृतका के पति सोहन लाल की शिकायत पर आरोपी रणबीर, जोनी, रणबीर की पत्नी, रणबीर की मां, सचिन व अन्य दो के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी नामजद रणबीर को गिरफ्तार कर लिया है।
शिकायत में सोहनलाल ने बताया कि वह गांव में नाई की दुकान चलाता है। उसका 19 वर्षीय बेटा साहिल वीरवार की सुबह लगभग नौ बजे रोजाना की तरह अपनी बाइक पर घर से अपने दोस्त मोहिन के साथ प्लाईवुड फैक्ट्री जठलाना में काम पर गया था। करीब 10 से 15 मिनट बाद उसका लड़का साहिल अपने दोस्त के साथ बाइक पर घर आया और उसने बताया कि सचिन, नितिन, गोलू आदि ने उसके साथ झगड़ा करके हाथापाई की है।
विज्ञापन

इसके बाद रणबीर, जोनी, रणबीर की पत्नी, रणबीर की मां, सचिन व दो अन्य लोग लगभग साढ़े नौ बजे उसके घर पर आए। घर में आते ही उपरोक्त लोगों ने उनके साथ झगड़ा व मारपीट करनी शुरू कर दी। जोनी, रणबीर की पत्नी ने उसकी पत्नी सुमन के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने उसकी पत्नी की छाती पर मुक्के मारे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने मिलकर उसके लड़के साहिल को भी पीटा। आरोप है कि लड़के साहिल का गला घोंटने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर इकठ्ठा हो गए। इस पर हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। इस दौरान झगड़े में लगी चोटों के कारण उसकी पत्नी सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों से घटना की जानकारी लेते डीएसपी आशीष चौधरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया।

मामले में पांच नामजद और दो अज्ञात आरोपियों को खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। हत्या की वजह जानने के लिए जांच की जा रही है। - तरसेम चंद, प्रभारी थाना जठलाना, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed