{"_id":"ab4563868438333667996f1105b701b7","slug":"engineering-student-killed-in-car-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से इंजीनियरिंग के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से इंजीनियरिंग के छात्र की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जगाधरी।
Updated Tue, 27 May 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे नंबर-73 पर कैल गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार इंजीनियरिंग के छात्र की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
सोमवार को पुलिस ने शहर के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तेजपुर (दिल्ली) निवासी दीपांकर महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय मुलाना यूनिवर्सिटी से बी-टेक कर रहा था। रविवार रात को वह बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त को जगाधरी छोड़ने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि जब वह दोस्त को जगाधरी छोड़ने के उपरांत वापस मुलाना लौट रहा था, तो कैल गांव के नजदीक अंबाला की ओर से आ रही एक कार के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। जबकि दीपांकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के उपरांत कार चालक वाहन सहित घटना स्थल से फरार हो गया। राहगिरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और गंभीर हालत में उसे यमुनानगर स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।
जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त की गई।
इसके उपरांत उसके परिजनों को सूचित किया गया। सदर जगाधरी थाना प्रभारी राजेंद्र का कहना है कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।