फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employees took out procession with a broom upside down, Yamunanagar

कर्मचारियों ने झाड़ू उल्टाकर निकाला जुलूस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Employees took out procession with a broom upside down, Yamunanagar
मांगों को लेकर झाडू उल्टा करके प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मांगों को लेकर नगरपालिका कर्मचारी संघ व अग्निशमन सेवा कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ शहर में जुलूस निकाला। इस दौरान कर्मचारियों ने उल्टा झाड़ू करके प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इसके पहले कर्मचारी शाखा उपप्रधान जनकराज की अगुवाई में नगर निगम कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। कर्मचारी उल्टा झाड़ू लेकर कर निगम से निकले और शहीद भगत सिंह चौक से होते हुए नगर निगम चौक, आनंद मार्केट, महावीर चौक से होते हुए रेलवे स्टेशन चौक पहुंचे। यहां से वापस नगर निगम कार्यालय पर कर्मचारियों ने जुलूस समाप्त किया। इसके बाद संघ पदाधिकारियों ने नगर निगम कें संयुक्त कमीश्नर अखिल पिलानी को मांगों का ज्ञापन व आंदोलन का नोटिस दिया।
विज्ञापन

यहां नगरपालिका संघ महासचिव मांगेराम तिगरा, अग्निशमन सेवा के मुख्य संगठन सचिव जरनैल सिंह, सर्व कर्मचारी संघ जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने कर्मचारियों को संबोधित किया। नेताओं ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ प्रतिनिधिमंडल की स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज के साथ दो दौर की वार्ता 25 अप्रैल व 17 अगस्त को हुई थी। वार्ता में कोरोना संक्रमण से कर्मचारी की मृत्यु होने पर परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता व एक सदस्य नौकरी देने व 4 हजार रुपये मासिक जोखिम भत्ता देने सहित अन्य मांगों पर सहमति जताई थी। उन्होंने आश्वासन दिया था कि वे मुख्यमंत्री से मिलकर मांगे पूरा करवाएंगे। बावजूद इसके निकाय मंत्री ने अपना वादा पूरा नहीं किया है। इसे लेकर कर्मचारियों में भारी गुस्सा व रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की वादा खिलाफी के चलते 17 अगस्त को कर्मचारी काले झंडे लेकर शहर में जलूस निकालेंगे। 24 व 25 अगस्त को 12-12 घंटे की क्रमिक भूख हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी सरकार कोई सुनवाई नहीं करती तो 27 अगस्त को कर्मचारी एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल करेंगे। इस दौरान उपप्रधान बलदीप तुंबी, चेयरमैन राजकुमार धारीवाल, शाखा प्रधान विक्की पारचा, उपप्रधान मुकेश, कोषाध्यक्ष श्रीचंद, प्रेस सचिव पपला, सदस्य राजबाला, संतोष, जीतो, कोषाध्यक्ष गुलजार अहमद, अग्निशमन सेवा से संयुक्त सचिव जगविंद्र सिंह, सह सचिव संजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed