फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employees surrounded the mayor's residence for half an hour, Yamunanagar

कर्मचारियों ने आधा घंटे तक घेरे रखा मेयर का आवास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Employees surrounded the mayor's residence for half an hour, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम की नौकरी से निकाले गए सफाई कर्मचारियों ने बहाली की मांग को लेकर शुक्वरार को मेयर आवास का घेराव किया। निगम कार्यालय से जुलूस की शक्ल में कर्मचारी प्रोफेसर कालोनी स्थित मेयर आवास पहुंचे। यहां करीब आधे घंटे तक कर्मचारियों ने आवास घेरे रखा। यहां कर्मचारियों ने सरकार व मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मेयर के घर में नहीं होने पर कर्मचारी कुछ देर नारेबाजी करने के बाद लौट आए।
इसके बाद कर्मचारियों ने नेहरू पार्क गेट पर सभा की। यहां नेताओं ने कर्मचारियों को संबोधित किया। इससे पहले कर्मचारियों ने नगर निगम गेट पर दोपहर दो बजे तक 11वें दिन भी धरना दिया। यहां अधिकारियों के खिलाफ कर्मचारी जमकर गरजे। धरना खत्म होने पर कर्मचारियों ने नगरपालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रोफेसर कालोनी की ओर कूच किया। इस दौरान प्रदर्शन की अगुवाई यमुनानगर व जगाधरी शाखा प्रधान राजकुमार ससौली व विक्की पारचा ने की। मेयर आवास पर नेताओं ने कर्मचारियों को संबोधित किया। संघ नेताओं ने कहा कि इतने दिन बाद भी अधिकारियों व मेयर ने कर्मचारियों की सुध नहीं ली है। कर्मचारी अपना रोजगार बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि शनिवार को तीन बजे सभी कर्मचारी नगर निगम कार्यालय से शहीद भगत सिंह चौक होते हुए रेलवे स्टेशन रोड पर उल्टा झाड़ू लेकर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेने का समाधान छोड़ नगर निगम अधिकारी संघ नेताओं को धमकाने का प्रयास कर रहे हैं।संघ किसी भी सूरत में डरने व पीछे हटने वाला नहीं है। संघ ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते कर्मचारियों को ड्यूटी पर नहीं लिया, तो निर्णायक आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान एसकेएस जिला प्रधान महिपाल सोढे, कोषाध्यक्ष सतीश राणा, नगरपालिका चेयरमैन राजकुमार धारीवाल, वरिष्ठ उपप्रधान रोहताश, उपप्रधान जनकराज, उपप्रधान बलदीप तुंबी, उपप्रधान मुकेश, श्रीचंद, श्रीकांत, पपला, सोरण दलोर सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed