फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employees protest against privatization in electricity distribution

Yamuna Nagar News: बिजली वितरण में निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन

Thu, 22 Oct 2026 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 22 Oct 2026 03:26 AM IST
विज्ञापन
Employees protest against privatization in electricity distribution
साढौरा। हरियाणा में बिजली वितरण के निजीकरण के विरोध में संयुक्त कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर साढौरा सब डिवीजन के कर्मचारियों ने दो घंटे तक रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर निजीकरण का फैसला वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता प्रमोद और सुशील ने कहा कि सरकार ने बिजली कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी की है। गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण निजी कंपनी को सौंपने के बाद प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी निजीकरण लागू किए जाने की आशंका है। उन्होंने कहा कि इससे स्थायी नौकरियों और भविष्य में रोजगार के अवसरों पर असर पड़ेगा। साथ ही आम जनता और किसानों के लिए बिजली महंगी होने की आशंका भी है। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि निजीकरण के विरोध में कर्मचारी 22 से 24 अक्तूबर तक तीन दिन की पूर्ण हड़ताल करेंगे। उन्होंने सरकार से निजीकरण का फैसला वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में रविंद्र, संजीव ठाकुर, मनीष, पाल चंद और अमृत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed