फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employee distributed fertilizer on holiday, farmers created ruckus

Yamuna Nagar News: छुट्टी के दिन कर्मचारी ने बांटा खाद, किसानों का हंगामा

Sat, 02 Nov 2024 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 02 Nov 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Employee distributed fertilizer on holiday, farmers created ruckus
बिलासपुर। छुट्टी के दिन सुबह छह बजे दी मारवा कलां प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लि. पर डीएपी खाद बेचे जाने पर किसानों ने हंगामा कर दिया। किसानों ने अधिकारियों पर अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

किसान जसबीर सिंह, अशोक कुमार, नैब सिंह, सतपाल, राजकुमार, राजेश, संजीव, दिलबाग सिंह, राजकुमार, संजीव संधु ने मारवा कलां केंद्र के कर्मचारी पर सुबह जल्दी डीएपी खाद बांटने व किसानों को सूचना न देने का आरोप लगाया। किसानों का कहना था की इस समय गेहूं की बिजाई चल रही है। जिसके लिए उन्हें डीएपी खाद की जरूरत हैं। परंतु उन्हें बिजाई के लिए डीएपी खाद नहीं मिल रहा। जिस कारण उनकी बिजाई प्रभावित हो रही है। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि कर्मचारी ने अपने चहेतों को सुबह छह बजे ही खाद बांट दिया। शनिवार को वह डीएपी खाद की समस्या को लेकर एसडीएम बिलासपुर से मिलेंगे।
विज्ञापन


इस बारे बैंक प्रबंधक नरेंद्र सिंह राणा बताया कि उनके पास चार सेल केंद्र हैं। जिनमें से एक केंद्र कई वर्षों से बंद हैं। तीन केंद्र कपूरी कलां, मारवा कलां, मारवा खुर्द के लिए डीएपी खाद की डिमांड भेजी हुई थी। अभी उनके पास डिमांड से बहुत ही कम खाद आया हैं। मारवा कलां केंद्र के लिए 375 बैग खाद वीरवार देर शाम पहुंचा था। उन्होंने किसानों के बिजाई के समय को देखते हुए छुट्टी वाले दिन ही खाद वितरण कर दिया ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो। जिस किसान को खाद दिया गया उसका आधार कार्ड भी लिया गया। उनके पास पूरा रिकाॅर्ड हैं कि किसे कितने बैग दिए गए। मारवा कलां गांव का ही सेल्समैन होने के कारण उसने सुबह सात बजे ही खाद बांटना शुरू कर दिया था। उनके पास जो बैग आए थे वह सारे बांट दिए हैं। अभी डिमांड भेजी हुई हैं। जल्द ही खाद आने की संभावना हैं। खाद आते ही किसानों को सूचना भेज दी जाएगी। सभी किसानों को जितने डीएपी बैग आते हैं नियमानुसार बांट दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों ने सही जानकारी न होने के कारण कपूरी केंद्र पर शोर शराबा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed