फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employee dies under suspicious circumstances in factory quarter

Yamuna Nagar News: फैक्ट्री के क्वार्टर में कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Employee dies under suspicious circumstances in factory quarter
यमुनानगर। बहरामपुर गांव के पास स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री के अंदर बने क्वार्टर में कर्मचारी राजकुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। पांच माह पहले ही फैक्ट्री में काम पर लगा था।
विज्ञापन

मृतक राजकुमार के परिजनों ने बताया कि वह फैक्ट्री में ही बने क्वार्टर में रहता था। बुधवार की देर शाम को वह अपने कमरे में मृत पड़ा मिला। अन्य कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अभी तक यह पता नहीं चल पाया के राजकुमार की मृत्यु कैसे हुई है। पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं हैं। हार्टअटैक या अन्य कारण मौत का हो सकता है। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। परिजनों ने मांग की है कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करे और मौत के कारणों का पता लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed