{"_id":"610d984b8ebc3e88d6798031","slug":"electricity-workers-stopped-work-for-two-hours-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl79119138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मचारियों ने दो घंटे तक बंद रखा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मचारियों ने दो घंटे तक बंद रखा काम
विज्ञापन
एक्सईएन को ज्ञापन सौंपते बिजली यूनियन के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कर्मचारियों की कमी और काम का अधिक दबाव होने के विरोध में शुक्रवार को एचएसईबी वर्कस यूनियन ने दो घंटे कामकाज बंद रखा। इस दौरान यूनियन की बैठक कार्यालय गेट पर हुई। इसके बाद कर्मचारियों ने मांगों को लेकर एक्सईएन को ज्ञापन सौंपा।
यूनिट प्रधान सुनील कुमार ने कहा कि सब डिवीजन में कई वर्षों से बदली व सेवानिवृत्त के कारण कर्मचारियों की संख्या कम हो गई। इससे कर्मचारियों पर काम का दबाव बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन की शिकायतें व अन्य तकनीकी खराबी संबंधी काम करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यालय के अंतर्गत तीन सब स्टेशन, 42 फीडर व 120 से अधिक गांव आते हैं, जिनकी अधिकतम दूरी 45 से 60 किलोमीटर की है। सभी फीडर की अधिकतर लाइन खेत व पेड़ों से होकर गुजरती हैं। दिन किसी न किसी लाइन में खराबी होने की वजह से कर्मचारियों को समय पर शिकायतों को दूर करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग द्वारा किसी भी ग्रामीण क्षेत्र में एक भी शिकायत केंद्र न होने से कर्मचारियों व उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कर्मचारियों की कमी के कारण शिकायतों का समय से निपटान करने का दबाव बना रहता है। ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि सब डिवीजन से डिवीजन कार्यालय में किसी भी कर्मचारी को रिलीव न किया जाए। कर्मचारियों की कमी पूरी किए बिना किसी भी कर्मचारी व सुपरवाइजर पर अनावश्यक दबाव न बनाया जाए। बिजली चोरी मामलों पर जाते समय टीम का गठन कर पुलिस कर्मचारियों को साथ भेजा जाए। जो भी कर्मचारी या सुपरवाइजर रात की ड्यूटी देता है उसे अगले दिन की छुट्टी दी जाए।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर खराब होने पर सुपरवाइजर स्टॉफ पर अनावश्यक कार्रवाई न की जाए। कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी समय बताया जाए व साप्ताहिक छुट्टी दी जाए। सब डिवीजन में लिफ्ट का जल्द प्रबंध किया जाए ताकि पेड़ों की कटिंग समय से की जा सके। इसके साथ कार्यालय में तकनीकि व लिपिक स्टाफ की कमी दूर की जाए, ताकि काम के अत्यधिक दबाव के कारण मानसिक व शारीरिक परेशानी से जूझ रहे कर्मचारियों को किसी प्रकार की दुर्घटना का शिकार न होना पड़े। इस दौरान सब यूनिट प्रधान बलविंद्र सिंह, सुनील कुमार, कृष्ण लाल, जयकुमार, सुशील कुमार, प्रमोद कुमार, पलाराम, राजकुमार, इसफाक मोहम्मद, रमन कुमार, जगमोहन, संजय, मनोज, राजेश, ऊधम सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।