{"_id":"665a5d7e0ba161cfa10aacc4","slug":"electricity-consumption-increased-in-scorching-heat-corporation-lost-its-sweat-due-to-overload-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-119737-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: भीषण गर्मी में बढ़ी बिजली की खपत, ओवरलोड से छूटे निगम के पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: भीषण गर्मी में बढ़ी बिजली की खपत, ओवरलोड से छूटे निगम के पसीने
विज्ञापन
यमुनानगर। भीषण गर्मी से जिले में बिजली की खपत 80 लाख यूनिट तक पहुंच गई है, जबकि आम दिनों में यह 45 से 50 लाख यूनिट रहती है। अधिक लोड होने से बिजली निगम के ट्रांसफार्मर भी हांफने लगे हैं। आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में बिजली निगम के लिए आपूर्ति सुचारु रखना चुनौती से कम नहीं है। स्थिति यह है कि पिछले दस दिनों में ही बिजली से संबंधित शिकायतों की संख्या चार गुना बढ़ गई है।
विदित हो कि जिले में बिजली उपभोक्ताओं की कुल संख्या 442405 है। जिनमें कॉमर्शियल कनेक्शन 50308, घरेलू कनेक्शन 306161, औद्योगिक 8369 और किसानों के ट्यूबवेल के 37648 कनेक्शन हैं। शुक्रवार को जिले का पारा सुबह साढ़े दस बजे तक 40 डिग्री सेल्सियस था, जो कि दोपहर तक 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। भीषण गर्मी के चलते कूलर-पंखे, एसी के प्रयोग में जबरदस्त इजाफा हुआ है, जिससे बिजली की खपत भी बढ़ गई है। इस कारण विद्युत लाइन, ट्रांसफार्मर पर भी लोड बढ़ गया है।
शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी पड़ने से बिजली निगम के ट्रांसफार्मर व पोल पर लगी बिजली की तारें भी पिघलने लगी हैं। लोड अधिक बढ़ने से ट्रांसफार्मर व तारों में रोजाना कहीं न कहीं आग लग रही है। तार जलने, टूटने, फ्यूज उड़ने जैसी हजारों शिकायतें रोजाना बिजली निगम के पास पहुंच रही हैं। दस दिनों में ही बिजली से संबंधित शिकायतों की संख्या चार गुना बढ़ गई हैं। निगम के पास करीब 65 प्रतिशत शिकायतें ऑनलाइन व 35 प्रतिशत कंट्रोल रूम के नंबर पर आ रही हैं। वहीं बिजली निगम द्वारा उपभोक्ताओं के लिए टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं, बिजली निगम का टोल फ्री नंबर 1912 व 18001801550 हैं। वहीं एबीटी शिकायत केंद्र में 9315609640, मॉडल टाउन यमुनानगर के लिए 7027974122, जगाधरी शहर के लिए 9315699783 और सब अर्बन जगाधरी के लिए 9315699793 पर उपभोक्ता फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
गर्मी का मौसम पीक पर चल रहा है। ऐसे में कूलर व एसी चलने से बिजली की खपत बढ़ना स्वाभाविक है। पहले जो 50 लाख यूनिट तक खपत थी, वह अब बढ़कर 80 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। इसके बावजूद निगम की तरफ से कोई कट नहीं लगाए जा रहे, अगर कहीं पर कोई फॉल्ट आ जाता है तो लाइट को ठीक करने के लिए बिजली बंद करनी पड़ती है।
-जेसी शर्मा, एसई, बिजली निगम यमुनानगर।