फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Electric AC bus removed from Jagadhri Workshop to Budiya route, protest started

Yamuna Nagar News: जगाधरी वर्कशॉप से बूड़िया रूट पर हटी इलेक्ट्रिक एसी बस, विरोध शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 02:05 PM IST
विज्ञापन
Electric AC bus removed from Jagadhri Workshop to Budiya route, protest started
यमुनानगर। जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से बूड़िया वाया शहीद भगत सिंह चौक रूट पर सिटी बस सेवा बंद कर दी गई है। जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से रूट पर सवारियां कम होने का तर्क दिया जा रहा है। इससे लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि रूट पर सिर्फ एक पखवाड़े तक बस चली, जिसमें सवारी कम बता दी गई, जबकि बड़ी संख्या में लोगों को बस संचालन का अभी पता भी नहीं लग पाया था। उन्होंने रूट पर कम से कम एक माह तक संचालन की मांग उठाई।
विज्ञापन

विदित हो कि गत 21 अप्रैल को जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से बूड़िया वाया शहीद भगत सिंह चौक रूट पर इलेक्ट्रिक एसी बस चलाई गई और बीते बुधवार को अचानक इसे बंद कर दिया गया। इस बारे में सिटी बस सेवा के प्रबंधक दिवाकर सिन्हा ने बताया कि रूट पर सवारियों की संख्या कम होने के कारण सेवा बंद करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा रूट पर कई जगह ट्रैफिक जाम की भी समस्या पेश आई। उन्होंने बताया कि रूट पर छोटी बसें कामयाब हैं, जिनकी जीएम रोडवेज की ओर से मुख्यालय में मांग भेजी गई है। इन बसों के आने पर रूट पर बस सेवा बहाल होगी।
विज्ञापन


इतने कम समय में सवारी का आकलन गलत-
आरटीआई एक्टिविस्ट वीरेन सपरा ने कहा कि रूट पर सिर्फ एक पखवाड़े सिटी बस को चलाकर सवारी का आकलन किया जाना गलत है। रूट पर किसी सूरत में सवारी कम नहीं बताई जा सकती, क्योंकि रूट पर जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन, रेलवे कर्मशाला, सरकारी आईटीआई, स्कूल, डिस्पेंसरी सहित कई बड़े मॉल, प्रतिष्ठान, अस्पताल व बैंक हैं। जहां रोज ऑटो व रिक्शा में सैकड़ों विद्यार्थी, नौकरीपेशा व अन्य लोग आते-जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूट पर सवारी कम होने का तर्क उचित नहीं
पूर्व पार्षद नीरज राणा ने कहा कि 13 वर्ष पहले सिटी बस का यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन से वर्कशॉप रेलवे स्टेशन इकलौता रूट था। क्योंकि सबसे ज्यादा सवारी इसी रूट पर थी, जो अब भी है। अफसर अगर रूट पर सवारी कम का तर्क दे रहे हैं तो यह गलत है। क्योंकि रूट पर लगती सरकारी आईटीआई से ही हजारों विद्यार्थी रोज सड़क से पैदल या ऑटो व रिक्शा पर निकलते नजर आते हैं। जिन्हें बस स्टैंड से आईटीआई तक सिटी बस सेवा मिलनी चाहिए।


सरकार की छवि पर पड़ सकता असर, इसलिए चले बस-
पार्षद प्रतिनिधि कर्मवीर गोंदवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बीच इस तरह से कोई सुविधा लोगों को देकर बंद की जानी गलत है। इसका असर सरकार की छवि पर पड़ सकता है। नाराज लोगों ने रूट पर दोबारा बस सेवा बहाली की मांग है। इस मामले में वह जीएम रोडवेज से मिलेंगे और जल्द से जल्द रूट पर दोबारा सिटी बस सेवा बहाल करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed