{"_id":"571529eb4f1c1b5a788b4a6e","slug":"election-chairman-election-yamunanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला परिषद चेयरमैन पद के चुनाव के लिए डीसी से मिले नवनिर्वाचित सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला परिषद चेयरमैन पद के चुनाव के लिए डीसी से मिले नवनिर्वाचित सदस्य
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर।
Updated Tue, 19 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर
- फोटो : अमर उजाला
जिला परिषद चेयरमैन पद के चुनाव को लेकर बसपा के नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य सोमवार को डीसी डा. एसएस फुलिया से मिले। नवनिर्वाचित सदस्यों ने डीसी को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द जिला परिषद चेयरमैन पद का चुनाव करवाने की मांग की। जिला परिषद नवनिर्वाचित सदस्य राम पाल, अनिल, धर्मपाल तिगरा, नवाब व समीम ने बताया कि पंचायती चुनाव हुए काफी समय हो चुका है। जिसके बाद 28 जनवरी को जिला परिषद चुनाव का परिणाम आ गए थे। चुनावों का परिणाम आए हुए करीब तीन माह बीतने को है। लेकिन अभी तक जिला परिषद के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के चुनाव नहीं कराए गए। जिससे उनमें रोष है। चेयरमैन व वाइस चेयरमैन नहीं बनने के कारण काफी काम रुके हुए है। लोग उनके पास शिकायतें लेकर तो आते हैं, लेकिन उनका समाधान नहीं होता, अब तक ना तो जिला परिषद का चेयरमैन बनाया गया है और न ही उप चेयरमैन घोषित किया गया है। उन्होंने इस बारे में उन्होंने पहले भी उपायुक्त को मिलकर अपनी शिकायत दी। लेकिन उसके बाद भी चुनाव नहीं करवाया गया। बसपा सदस्यों ने दावा किया कि उनके पास चेयरमैन चुनाव जीतने के पूरे मौके पर नवनिर्वाचित सदस्य रामपाल, अनिल संधु, धर्मपाल, अशोक कुमार, कर्मवती, मनीषा के साथ अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन