{"_id":"6aa59cd0d6fbbfd1470c72a4","slug":"elderly-woman-dies-after-being-hit-by-a-train-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-162798-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत
Sun, 13 Sep 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से करीब 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर हुआ। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
शनिवार सुबह करीब पौने सात बजे महिला प्लेटफॉर्म नंबर दो से रेलवे लाइन पार करने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान अंबाला से सहारनपुर की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या 14662 जम्मूतवी बाड़मेर शालीमार-मालनी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।
कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुजुर्ग महिला ट्रेन से उतरने के बाद रेलवे लाइन पार कर दूसरी तरफ जाने का प्रयास कर रही थीं। उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त न होने से शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पहचान के प्रयास किए जा रहे है। संवाद