फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Elderly man riding an Activa dies in a road accident, grandson injured

Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में एक्टिवा सवार बुजुर्ग की मौत, पोता घायल

Mon, 26 Aug 2024 12:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 26 Aug 2024 12:42 PM IST
विज्ञापन
Elderly man riding an Activa dies in a road accident, grandson injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वतीनगर। थाना छप्पर क्षेत्र में गांव भगवानपुर के पास महिंद्रा पिकअप की टक्कर से एक्टिवा सवार बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उसका 10 वर्षीय पोता घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शिकायत में गांव सारन निवासी विकास कुमार ने बताया कि उसके 72 वर्षीय पिता राजपाल सैनी उसके 10 वर्षीय भतीजे अभिनव सैनी के साथ एक्टिवा पर थाना छप्पर किसी काम से जा रहे थे। शाम को चार बजे जब वह भगवानपुर के पास पहुंचे तो तेज गति से आ रही महिंद्रा पिकअप ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में उसका पिता व भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उसके पिता की मौत हो गईष अभिनव का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उसकी दोनों टांगों पर चोटें आई हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की गई जान
यमुनानगर। ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान छछरौली के रहमियां कॉलोनी के दानिश के तौर पर हुई है। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

शिकायत में उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव अगवान हेडा निवासी कादर खान ने बताया कि वह अपने साथी छछरौली के रहमियां कॉलोनी निवासी दानिश के साथ सहारनपुर से बाइक पर आम की पेटियां रखकर यमुनानगर मंडी बेचने के लिए आ रहे थे। मोदी मिल के पास ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह दोनों घायल हो गए। आरोपी ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टरों ने दानिश को मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed