{"_id":"668f3a82401833c4e90745b6","slug":"elderly-man-commits-suicide-by-coming-in-front-of-train-yamuna-nagar-news-c-18-1-knl1030-427731-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे आकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे आकर दी जान
Thu, 11 Jul 2024 07:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 11 Jul 2024 07:21 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। दराजपुर- मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन के आगे आकर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गलौली गांव निवासी अजमेर सिंह के रूप में हुई। मृतक के दो बेटे है। दोनों इटली में रहते है। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग मानसिक रूप से परेशान था। इसलिए उसने यह कदम उठाया है। राजकीय रेलवे पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
राजकीय रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि दोपहर के समय उन्हें मेमो द्वारा सूचना मिली थी कि दराजपुर के पास एक बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे आकर जान दे दी। उसका शव रेलवे लाइनों पर पड़ा है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच की। आसपास के लोगों ने उसकी शिनाख्त गलौली गांव निवासी अजमेर के रूप में की। जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई की गई है।