फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Elderly bike rider dies after being hit by a canter

Yamuna Nagar News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की गई जान

Fri, 07 Nov 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 07 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Elderly bike rider dies after being hit by a canter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना छछरौली क्षेत्र में छछरौली मार्ग पर बुधवार देर शाम कैंटर की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त गांव बलाचौर के 60 वर्षीय बलदेव सिंह के तौर पर हुई। पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक पर मामला दर्ज किया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस को दी शिकायत में गांव मांडखेड़ी निवासी अमित ने बताया कि उनके परिचित गांव बलाचौर निवासी बलदेव (60) बुधवार शाम को बाइक पर किसी काम से छछरौली आए थे। यहां से देर शाम बलदेव घर लौट रहे थे। इस दौरान छछरौली मार्ग प तेज रफ्तार में एक कैंटर चालक ने बलदेव की बाइक में टक्कर मार दी। इससे बलदेव सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे को अंजाम देकर कैंटर चालक भाग गया। आसपास के लोगों ने घायल बलदेव को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले के जांच अधिकारी गुरमेज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। अज्ञात कैंटर चालक पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed