फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Eight shops of Municipal Corporation Jagadhri Zone sealed, Yamunanagar

नगर निगम जगाधरी जोन की आठ दुकानें सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Eight shops of Municipal Corporation Jagadhri Zone sealed, Yamunanagar
बकाया किराया न देने पर दुकान सील करते निगमकर्मी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बकाया किराएदारों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई जारी है। लगातार दूसरे दिन नगर निगम ने बकाया किराया जमा न करवाने वाले जगाधरी जोन के आठ किराएदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी दुकानों को सील कर दिया। इन दुकानदारों पर निगम का 28.39 लाख रुपये किराया बकाया है।
एक दुकानदार ने सील होने से पहले अपनी दुकान का पार्ट पेमेंट में किराया जमा करवाना शुरू कर दिया। इस पर उसकी दुकान सील नहीं की गई। नगर निगम 54 दुकानों को और सील किया जाना है। सील की गई दुकानों को निगम की ओर से कई बार नोटिस भेजकर चेताया गया था। बीती 15 सितंबर को 75 दुकानदारों को निगम ने अंतिम नोटिस जारी किया था। इसके बादकुछ लोगों ने पार्ट पेमेंट में किराया जमा करवाना शुरू कर दिया। जिन्होंने अभी तक किराया जमा नहीं करवाया, निगम उनकी दुकानें सील कर रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को जगाधरी वर्कशॉप रोड की सात दुकानों को सील किया गया था। सीलिंग की कार्यवाही जारी रखते हुए शुक्रवार सुबह क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया के नेतृत्व में सहायक देशराज, सहायक नरेंद्र, अजय कुमार सफाई निरीक्षक सचिन कांबोज व अन्य कर्मचारियों की टीम पहले जगाधरी पुरानी तहसील के पास दुकान नंबर तीन को सील कर दिया। इस दुकान पर 381066 रुपये किराया बकाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद निगम की टीम ने 1187839 रुपये किराया जमा न करवाने पर बुड़िया चौक स्थित दुकान नंबर पांच को सील कर दिया। इसी तरह निगम की टीम ने भटौली स्थित दुकान नंबर तीन व चार और बुड़िया में दुकान नंबर 10, 11, 25 व 26 को सील किया। भटौली स्थित दोनों दुकानों पर 520315 रुपये और बुड़िया की चारों दुकानों पर 750419 रुपये किराया बकाया है। दुकान सील करने के बाद निगम की ओर से दुकानों पर चेतावनी नोटिस चस्पाया जा रहा है। नोटिस में बिना अनुमति दुकान खोलने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

किराया जमा न करवाने वाले दुकानदारों के खिलाफ निगम की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। निगम की सीलिंग की कार्रवाई से बचने के लिए बकाएदार अपना बकाया किराया जल्द से जल्द जमा करवाएं। साथ ही किराएदार हर माह अपना किराया समय पर जमा करवाए। ताकि भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। इसके अलावा दुकानदार पार्ट पेमेंट में किराया नगर निगम में जमा करवा सकते हैं। - अजय सिंह तोमर, निगमायुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed