{"_id":"66c5106ac43bd5ea6d0e3b74","slug":"eight-people-were-cheated-of-lakhs-of-rupees-by-promising-10-times-profit-in-two-years-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-124091-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दो साल में दस गुना लाभ का झांसा देकर आठ लोगों से लाखों ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दो साल में दस गुना लाभ का झांसा देकर आठ लोगों से लाखों ठगे
Wed, 21 Aug 2024 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 21 Aug 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कंपनी में निवेश कर दो साल बाद 10 गुना रुपये करके देने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने आठ लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की। ग्रामीणों ने आरोप गांव के ही एक व्यक्ति पर लगाया है। ग्रामीण मंगलवार को लघु सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने एसपी गंगाराम पूनिया को शिकायत देकर आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की।
जागधौली निवासी मांगा सिंह, दर्शन लाल, जय भगवान, कुर्बान अली, आरिफ खान, जोनी धीमान, सरदेहड़ी निवासी मदन लाल, टिब्बी बक्करवाला निवासी बहादुर अली आदि ने बताया कि साल 2018 में उनकी मुलाकात जागधौली निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। आरोपी प्लेटिन कॉइन कंपनी में पैसा लगाने का काम करता था। आरोपी ने उन्हें झांसा दिया था कि कंपनी में रुपये लगाने पर उन्हें काफी लाभ होगा।
दो साल में कंपनी दस गुना करके रुपये देती है। तब आरोपी की बातों में आकर मांगा सिंह ने तीन लाख रुपये व बाकी ने 25-25 हजार रुपये कंपनी में निवेश करने के लिए आरोपी को दिए थे। दो साल का समय बीत जाने के बाद जब उन्होंने आरोपी से अपने दस गुणा रुपये मांगे तो आरोपी ने उन्हें लॉकडाउन की वजह से रुपये देने में देरी होने की बात कही। आरोपी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि लॉकडाउन के बाद उनकी रुपये दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
साल 2022 तक भी उनके रुपये आरोपी ने वापस नहीं किए। तब आरोपी ने 2023 में उनकी पूरी राशि देने का आश्वासन दिया। लेकिन अब आरोपी ने उन्हें रुपये देने से साफ मना कर दिया। दोबारा रुपये मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने 18 जुलाई को सीएम विंडो व छप्पर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा उन्हें पंचायत में फैसला करने को कहा गया। एसपी गंगाराम पूनिया ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।