{"_id":"6564fc5c969c46a13906295b","slug":"eight-lakh-devotees-took-bath-on-kartik-purnima-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-9713-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आठ लाख श्रद्धालुओं ने किया कार्तिक पूर्णिमा का स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आठ लाख श्रद्धालुओं ने किया कार्तिक पूर्णिमा का स्नान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को कपालमोचन मेले का भी समापन हो गया। मेले में करीब आठ लाख श्रद्धालुओं ने कार्तिक पूर्णिमा का स्नान किया। स्नान के लिए सोमवार तक कपालमोचन, ऋणमोचन और सूरजकुंड सरोवरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शाही स्नान कर मेले में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं ने तीनों सरोवर स्नान, दीप दान कर व पूजा अर्चना कर अपने घरों की ओर लौट गए। श्रद्धालु श्राइन बोर्ड के प्रशासन से संतुष्ट नजर आए।
श्रद्धालु सुरजीत सिंह, भगवंत सिंह, राम सिंह का कहना है कि इस बार सरोवर में साफ पानी, सफाई व्यवस्था अन्य मेलों के मुकाबले अच्छी रही। श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं को विशेष ध्यान रखा गया है। अंतिम दिन मेला प्रशासक एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने पुलिस प्रशासन के साथ मेला क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने मौके पर तैनात कर्मचारियों को धैर्य बनाए रखने व श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखने की अपील की। गिल ने कहा कि कपालमोचन से पूरे भारत के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी है। मेले के दौरान विभिन्न प्रदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान रखना आवश्यक है। गिल ने कपालमोचन सरोवर, ऋण मोचन सरोवर, सूरजकुंड सरोवर सहित मुख्य नाकों का निरीक्षण किया। मेले में स्वच्छता को बनाए रखने के लिए लगभग दो सौ से अधिक कर्मचारियों के द्वारा अंतिम दिन भी सरोवरों के समीप व अन्य धार्मिक स्थलों के समीप सफाई का कार्य जारी रहा।
एसडीएम गिल ने बताया कि मेले में आने लाखों श्रद्धालुओं के लिए सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए चारों सेक्टरों में सफाई कर्मचारियों की टीमें बना कर कार्य किया गया है। पूरे मेला क्षेत्र में समापन के बाद भी लगभग एक सप्ताह तक सफाई अभियान चलाकर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
सुस्त रही पुलिस प्रशासन की कार्यशैली
मेले में अंतिम दिन भी पुलिस प्रशासन की कार्यशैली ढीली रही। जिसके कारण उधम सिंह चौक से बिलासपुर शिव चौक तक लगभग दो किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। एक ओर जहां 26 नवंबर को पुलिस प्रशासन के द्वारा बिलासपुर के शिव चौक, चौराही मार्ग व प्रेम फिलिंग पेट्रोल पंप के समीप लगे नाके से मोटरसाइकिल तक को जाने नहीं दिया जा रहा था वहीं 27 नवंबर को गुरु नानक प्रकाश उत्सव के अवसर पर सुबह नौ बजे के बाद मोटरसाइकिल से लेकर कार जीप, ट्रक, पिकअप सहित बड़े वाहन मेला क्षेत्र में प्रवेश करवाए गए जिसके कारण उधम सिंह चौक से मछरौली रोड परा दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लग गई जिससे श्रद्धालुओं को आवाजाही में भारी परेशानी झेलनी पड़ी। वाहनों के जाम से सबसे अधिक परेशानी पंजाब जाने वाले श्रद्धालु को हुई।