फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   effigy burnt for not getting electricity connection for tubewell

किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन के विरोध में सरकार का फूंका पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
effigy burnt for not getting electricity connection for tubewell
चक्कर काटने के बाद भी किसानों को ट्यूबवेल के लिए बिजली कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। वहीं विभाग ने अब कनेक्शन के लिए नई शर्तें रख दी हैं। जिसे लेकर किसानों में भारी रोष है। मंगलवार को किसानों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बिजली मंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान मांगों संबंधी नायब तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। विरोध के लिए कांग्रेस नेता बृजपाल छप्पर, राजकुमार गुर्जर व ब्लॉक समिति सदस्य योगेश मेहंदीरत्ता की अगुवाई में किसान साढौरा बिजली दफ्तर पहुंचे। यहां बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का पुतला फूंका।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों ने एसडीओ कार्यालय पर धरना दिया। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार भारत भूषण पहुंचे और किसानों से बात की। बृजपाल छप्पर ने कहा सढौरा क्षेत्र के किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं। किसान कई महीने से निगम कार्यालय के धक्के खा रहे हैं। जबकि ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए सरकार की भारी शर्ते हैं। शर्तें पूरी करने के बाद किसानों को कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। किसान कभी एसडीओ तो कभी जेई, तो कभी ठेकेदार के पास जाते हैं। परंतु उन्हें रास्ता नहीं दिया जा रहा है। अकेले खंभे का भी कनेक्शन नहीं हो पा रहा, किसान दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। जिससे किसान बेहद परेशान हैं और उन्हें अपनी फसलों की चिंता सताए जा रही है। रामकुमार गुर्जर ने कहा यदि जल्दी किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं दिए तो बिजली कार्यालय का घेराव कर सड़क जाम करेंगे। इस दौरान कुलदीप गुर्जर, वेद प्रकाश, शमशेर गुर्जर, कुलदीप, बंटी सैनी, जयचंद, मतलूब, राजकुमार सैनी, धर्मपाल सैनी, मिंदर, संजू भट्ठल, करनैल सिंह, हरविंद्र चहल, हाकम सिंह, जसवीर सिंह, गोल्डी, प्रिंस सैनी, जयराम, अमित सेतिया, राजकुमार, मामचंद, यासीन, केसर गुर्जर, पिंका, रूबल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed