फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Effect of heat, 458 fires in 56 days

Yamuna Nagar News: गर्मी का असर, 56 दिन में 458 अग्निकांड

Tue, 28 May 2024 06:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 28 May 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Effect of heat, 458 fires in 56 days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भीषण गर्मी में जिले में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। हालात ऐसे हैं कि रोजाना औसतन आठ से अधिक आग लग रही हैं। एक अप्रैल से अब तक 56 दिनों में आग लगने की 458 घटनाएं हो चुकी हैं। जिला दमकल केंद्र का फोन दिनभर घनघनाता रहता है।दमकल विभाग की गाड़ियां सड़कों पर दौड़ती रहती हैं। लगातार लग रही आग की वारदात से दमकल विभाग के कर्मचारियों पर वर्कलोड बढ़ गया है।
हर साल गर्मी के दिनों में अग्निकांड की घटनाएं बढ़ जाती हैं। खासकर अप्रैल से तो आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी हो जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि उस समय गर्मी की वजह से पत्ता-पत्ता सूख जाता है। किसी राहगीर ने चलते हुए सड़क पर बीड़ी, सिगरेट फेंकी नहीं की घास-फूंस आग पकड़ लेता है। वहीं अप्रैल माह में गेहूं भी खेतों में पक जाती है।
विज्ञापन

फसल सूखी होने पर यह भी आसानी से आग पकड़ लेती है। यही वजह है एक अप्रैल से 26 मई तक आग लगने की 458 घटनाएं हो चुकी हैं। गनीमत यह रही की इस बार कोई बड़ी आग नहीं लगी जिससे लोगों का ज्यादा नुकसान हो। भूसे के कूप, उपलों के कूप, गेहूं की फसल, गेहूं के फानों, घरों व फैक्टरी में अब तक आग लग चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में दमकल की कुल 38 गाड़ियां हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 20 गाड़ियां जिला दमकल केंद्र यमुनानगर में हैं। वहीं 10 जगाधरी में, दो बिलापुर और मानकपुर, खजूरी रोड, साढौरा, छछरौली व रादौर में एक-एक गाड़ी खड़ी है। जिले के सभी खंडों में दमकल गाड़ी खड़ी होने से लोगों को काफी फायदा हुआ है। आग लगने की घटना पर उसी क्षेत्र से गाड़ी को मौके पर भेजा जाता है।

माचिस की जलती तीली न फेंकें : नरेंद्र सिंह
जिला दमकल अधिकारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि काफी दिनों से गर्मी बहुत ज्यादा पड़ रही है। इसलिए आग लगने में जरा भी देर नहीं लगती। काफी लोग चलते हुए सड़क पर बीड़ी, सिगरेट पीकर माचिस की तीली ऐसे ही फेंक देते हैं। इससे घास आग पकड़ लेती है। लोग ऐसा बिल्कुल भी न करें। एक छोटी सी गलती के कारण लोगों का लाखों रुपये का नुकसान हो सकता है। इसलिए जागरूक बनें और दूसरों को भी इस बारे में जागरूक करें। यदि कहीं आग लगती है तो तुरंत दमकल केंद्र को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed