फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Education Minister inspected Lions Club Kitchen

शिक्षा मंत्री ने लायंस क्लब किचन का किया निरीक्षण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Education Minister inspected Lions Club Kitchen
लायंस क्लब किचन का निरीक्षण करते शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर। - फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
विज्ञापन
शनिवार को शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुज्जर ने चोपड़ा गार्डन में लायंस क्लब के प्रधान अनिल गुलाटी के घर बनी किचन का निरीक्षण किया। क्लब द्वारा लॉकडाउन के तहत गरीबों की सेवा में योगदान किए जाने के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्लब के सभी सदस्यों का व उनके परिवार के सभी सदस्यों का समर्पण भाव ही है जो लगातार क्लब 40 दिनों से 1500 लोगों को रोजाना भोजन उपलब्ध करवा रहा हैं। इस अवसर पर क्लब के प्रधान अनिल गुलाटी ने शिक्षा मंत्री को अवगत कराया कि उन्होंने लाकडाउन की शुरुआत के अगले दिन से ही जिला उपायुक्त के साथ मिलकर 300 जरूरतमंदो को भोजन उपलब्ध करवाना शुरू किया था। उसके बाद हालातो को देखते हुए, उन्होंने घर में किचन की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि क्लब के सदस्य रोजाना 1500 लोगों के लिए भोजन तैयार कर रहे हैं। अब तक 35000 से भी अधिक जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि क्लब के स्वयंसेवी रिदम गुलाटी, राहुल सेठी, अमित, दलीप, वासु, पंकज, शुभम सेठी और कन्हैया शहर को सैनिटाइज करने का काम कर रहे हैं। यहां तक कि थर्मल स्कैनर से लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जब वह लोगों को भोजन वितरण करते जाते हैं, तो लोग उनसे दवाइयों की भी मांग करते थे। ऐसे में उन्होंने छोटे-मोटे रोगों की दवाइयां भी उपलब्ध करवाना शुरू कर दिया। उन्होंने शिक्षा मंत्री को बताया कि इसके अलावा क्लब से जुड़ी महिलाएं घरों में मास्क तैयार कर रही हैं, जिन्हें जरूरतमंदों को वितरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी ये सभी सेवाएं आगे भी जारी रहेंगी। इस पर शिक्षा मंत्री ने क्लब के सभी सदस्यों की हौसला अफजाई की और सरकार की तरफ से आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed