यमुनानगर।
क्षेत्रपाल खेड़ा सेवा समिति जगाधरी की ओर से जरूरमंद व साधनहीन लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था की जा रही है। 20 दिन से निरंतर की जा रही इस लंगर में सेवा कार्य करने वालों का उत्साह बढ़ाने व खाने की गुणवता जांचने के लिए सोमवार को शिक्षामंत्री कंवर पाल लंगर स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस सेवा कार्य से समिति आस-पास के सभी जरुरतमंदों की भोजन पूर्ति कर रही है। उन्होंने समिति की संगत के साथ मिलकर लंगर ग्रहण करते हुए भोजन की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। उन्होंने संकट के समय में सेवा करने वाले सभी सहयोगियों का धन्यवाद भी किया। मौके पर बीजेपी मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, प्रधान अनिल राणा, निश्चल चौधरी, बुघ सिंह, लक्की अरोड़ा, मोहर सिह, टिंकू राणा, रविन्द्र बिट्टू, संजय राणा, यशपाल राणा, अशोक राणा व संजीव कुमार उपस्थित रहे।