{"_id":"69921c3cfb532427fb074589","slug":"ed-took-away-electronic-gadgets-and-documents-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-151464-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: इलेक्ट्रॉनिक गैजेट व दस्तावेज ले गई ईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: इलेक्ट्रॉनिक गैजेट व दस्तावेज ले गई ईडी
Mon, 16 Feb 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी के संदीप गोयल के घर के बाहर खड़ी ईडी की गाड़ियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर के छछरौली रोड स्थित बूड़िया चुंगी के पास कृष्णा मेटल के संचालक संदीप गोयल के आवास और मॉडल कॉलोनी निवासी उनके पूर्व कारोबारी साझेदार दीपक सौंधी के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई रविवार को समाप्त हो गई। दोनों स्थानों से ईडी की टीमें चार बैग में दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट अपने साथ लेकर रवाना हो गईं।
सुबह करीब 11 बजे ईडी की टीम संदीप गोयल के आवास से बाहर निकली। यहां से अधिकारी तीन कारों में रवाना हुए। टीम ने आवास पर कई घंटे तक दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की और जरूरी रिकॉर्ड अपने साथ ले गई। वहीं मॉडल कॉलोनी स्थित दीपक सोंधी के आवास से दोपहर करीब सवा एक बजे टीम बाहर निकली। बताया जा रहा है कि टीम अपने साथ चार बैग में दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर गई है, जिनकी आगे जांच की जाएगी।
तीन दिन तक चली इस कार्रवाई के दौरान दोनों स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और आम लोगों की आवाजाही सीमित रही। रेड खत्म होने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। कार्रवाई के दौरान मानवीय पहलू भी देखने को मिला, जब परिवार के एक बच्चे को सीआईएसएफ का जवान दुकान तक लेकर गया और उसे कोल्ड ड्रिंक व चिप्स दिलाए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक संदीप गोयल और दीपक सौंधी करीब दो वर्ष पहले तक साझेदारी में कारोबार कर रहे थे। दोनों ने हिमाचल प्रदेश के कालाआंब में मिलकर धातु की फैक्टरी स्थापित की थी और इसी दौरान जमीन की खरीद-फरोख्त भी हुई थी। बाद में दोनों के कारोबारी रास्ते अलग हो गए और फैक्टरी दीपक सौंधी के पास रह गई। अब ईडी दोनों के बीच हुए वित्तीय लेनदेन और निवेश से जुड़े रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की। दोनों ठिकानों पर रिकॉर्ड खंगाला।