{"_id":"65c6a6e66c4db2aa45036704","slug":"ed-survey-in-pratapnagar-mining-zone-photography-done-with-drone-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-113769-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्रतापनगर खनन जोन में ईडी का सर्वे, ड्रोन से की फोटोग्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्रतापनगर खनन जोन में ईडी का सर्वे, ड्रोन से की फोटोग्राफी
Sat, 10 Feb 2024 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर (यमुनानगर)। ईडी की टीम शुक्रवार को बेलगढ़ और कोलीवाला खनन जोन क्षेत्र में पहुंची, जहां पर टीम ने ड्रोन से खनन क्षेत्र का सर्वे कर फोटोग्राफी की। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हुए अवैध खनन की शिकायत के चलते ईडी व अन्य एजेंसियां लगातार जांच कर रही हैं। ईडी की टीम में आए तीन अधिकारियों ने फील्ड कानूनगो यमुनानगर सुशील कुमार से कोलीवाला, कनालसी व बेलगढ़ में चलने वाले वैध पट्टों के नंबरों के आंकड़े भी लिए।
फील्ड कानूनगो सुशील कुमार ने बताया कि ईडी की टीम ने शुक्रवार को कोलीवाला की 50 एकड़, कनालसी की 70 एकड़ और बेलगढ़ की 60 एकड़ वैध पट्टों की जमीन जो सरकार द्वारा खनन करने के लिए निर्धारित की हुई थी, उसके नंबर की जानकारी ली है। उसके बाद टीम ने ड्रोन के माध्यम से उस क्षेत्र की फोटोग्राफी कराई।
विदित हो कि जोन में अवैध रूप से हुए खनन की शिकायत पर एनजीटी व ईडी की टीम पहले भी जांच कर चुकी है, लेकिन अब ड्रोन से इसका सर्वे कर फोटोग्राफी की गई है। बताया जा रहा है कि अभी कुछ और खनन साइट पर भी ईडी की टीम फोटोग्राफी कर सकती है। इस संबंध में प्रतापनगर थाना प्रभारी सतनाम का कहना है कि ईडी के बारे में हमारे पास किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं है।